1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान में सरबजीत की हत्या करने वाला मारा गया, अज्ञात हमलावारों ने उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान में सरबजीत की हत्या करने वाला मारा गया, अज्ञात हमलावारों ने उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान की जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी है। अज्ञात हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लाहौर। पाकिस्तान की जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी है। अज्ञात हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट के जरिए इसकी जानकारी आई है। बताया जा है कि, अमीर सरफराज लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था।

पढ़ें :- इनकी छवि तो बनी नहीं लेकिन अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये...अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा​ निशाना

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, पाकिस्तान में लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरफराज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...