पूरी दुनिया में आज 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जा रहा है। भारत सरकार ने इस मौके को खास बनाने के लिए बच्चों और महिलाओं की सेहत से जुड़ी दो प्रमुख बड़ी योजनाएं शुरू की हैं।
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में आज ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जा रहा है। भारत सरकार ने इस मौके को खास बनाने के लिए बच्चों और महिलाओं की सेहत से जुड़ी दो प्रमुख बड़ी योजनाएं शुरू की हैं।
दिल्ली के स्कूलों में टीका अभियान: दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 से एक विशेष अभियान शुरू हुआ है। इस अभियान में 10 साल और 16 साल के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं ताकि ये टीके उन्हें भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों (जैसे टिटनेस और डिप्थीरिया) से बचा सके। इसके लिए स्कूलों में ही डॉक्टरों की टीम पहुँच रही है ताकि माता-पिता को कहीं दूर न जाना पड़े।
यूपी-बिहार में कैंसर से बचाव का टीका: उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों/स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी किशोर लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के कैंसर) से बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। सामान्यतः यह वैक्सीन काफी महंगी आती है, लेकिन सरकार इसे अब मुफ्त में दे रही है ताकि बड़ी होने पर लड़कियों को इस जानलेवा बीमारी का कोई खतरा न बने।
रिपोर्ट: सुशील कुमार साह