1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2.50 लाख वाली ये अल्ट्रॉवायलेट बाइक की कीमत 40 फीसदी घटी, 2,499 रुपये में मिल रहा है सब्सक्रिप्शन प्लान

2.50 लाख वाली ये अल्ट्रॉवायलेट बाइक की कीमत 40 फीसदी घटी, 2,499 रुपये में मिल रहा है सब्सक्रिप्शन प्लान

भारतीय बाजार में अल्ट्रॉवायलेट X-47 (Ultraviolette X-47) लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) स्कीम से EV खरीदना अब आसान भी हो गया है। भारत की इनोवेशन-ड्रिवन मोबिलिटी कंपनी अल्ट्रॉवायलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) ने EV मार्केट में बड़ा कदम उठाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अल्ट्रॉवायलेट X-47 (Ultraviolette X-47) लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) स्कीम से EV खरीदना अब आसान भी हो गया है। भारत की इनोवेशन-ड्रिवन मोबिलिटी कंपनी अल्ट्रॉवायलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) ने EV मार्केट में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) नाम से एक नई बैटरी ऐज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service- BaaS) स्कीम लॉन्च की है, जिसके तहत अब आप X-47 क्रॉसओवर को सिर्फ 1,49,000 रुपये में घर ला सकते हैं। यह कीमत पहले करीब 2.5 लाख रुपये थी, यानी इसकी कीमत में लगभग 40 फीसदी की कटौती हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पढ़ें :- Luxury MPV : अश्नीर ग्रोवर ने खरीदी शानदार MG M9 लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV, जानिए इस कार की खासियत?

क्या है बैटरी फ्लेक्स?

बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) एक ऐसा मॉडल है, जिसमें आप कम कीमत पर बाइक खरीदते हैं और बैटरी को सब्सक्रिप्शन पर लेते हैं। इस पहल के लिए अल्ट्रॉवायलेट (Ultraviolette) ने भारत की ग्रीन-ओनली NBFC ईकोफी (Ecofy) के साथ पार्टनरशिप की है।

कितने में पड़ेगी बैटरी?

बैटरी सब्सक्रिप्शन की बात करें तो ये ₹2,499 प्रति माह से शुरू होती है। यह खर्च औसतन एक महीने के पेट्रोल खर्च से भी कम बताया जा रहा है। इसकी बैटरी पर 5 साल की वारंटी मिलती है। सब्सक्रिप्शन पूरा होने के बाद बैटरी की ओनरशिप ग्राहक को बिना अतिरिक्त शुल्क के ट्रांसफर कर दी जाएगी। ये भी पढ़ें:मारुति की इस ईवी की लूट मची, डिमांड ऐसी कि 5 लाख कारों का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा

पढ़ें :- Mahindra B07 800KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की धांसू एंट्री से मचेगा धमाल, जानिए खूबियां

क्यों खास है अल्ट्रॉवायलेट X-47?

X-47 एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर टू-व्हीलर है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन पेश करता है। इसमें बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) के साथ कम डाउनपेमेंट, आसान मासिक खर्च देखने को मिलता है, जिससे बैटरी की टेंशन खत्म रहेगी। ये भी पढ़ें:मारुति की इस ईवी की लूट मची, डिमांड ऐसी कि 5 लाख कारों का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा

कब से शुरू होगी बुकिंग?

बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) के लिए एनरोलमेंट 5 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं।

EV मार्केट के लिए क्यों है बड़ा कदम?

पढ़ें :- Tata Punch EV facelift :  भारत में टाटा पंच ईवी का फेसलिफ्ट लॉन्च, जाने फीचर्स और कीमत

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है, लेकिन ज्यादा कीमत अभी भी बड़ी बाधा है। बैटरी ऐज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service) मॉडल खरीद को किफायती बनाता है। इसकी बैटरी रिस्क कम करता है और ग्राहक का भरोसा बढ़ाता है। ये भी पढ़ें:मारुति की 4 सस्ती कारों पर आया ₹42500 का डिस्काउंट, लिस्ट में वैगनआर भी शामिल

क्या 1.49 लाख रुपये में EV क्रॉसओवर लेना समझदारी?

इसकी कम शुरुआती कीमत, सस्ता मासिक सब्सक्रिप्शन और 5 साल की वारंटी मिलती है। यह पैकेज EV खरीदारों के लिए काफी आकर्षक लग रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) स्कीम बाजार में कितना बड़ा असर डालती है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...