1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 2,500 रुपये देने का वादा झूठा साबित हुआ… अब होली पर फ्री LPG सिलेंडर का इंतजार; आतिशी का बीजेपी पर हमला

2,500 रुपये देने का वादा झूठा साबित हुआ… अब होली पर फ्री LPG सिलेंडर का इंतजार; आतिशी का बीजेपी पर हमला

Delhi Politics: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बीते दिनों कैबिनेट बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने के लिए महिला समृद्धि योजना पर मुहर लगाई थी, लेकिन विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के नेता लगातार भाजपा पर अपने वादे पूरे करने का आरोप लगाते रहे हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता को होली पर मुफ्त सिलेन्डर का इंतजार है, जैसा भाजपा ने चुनाव में वादा किया था।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आतिशी ने कहा, ‘चुनाव से पहले बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं से कई वादे किए थे, जिसमें 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा भी शामिल था, लेकिन ये सारे वादे झूठे निकले। अब दिल्ली की हर महिला को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया है। होली के सिर्फ़ दो दिन दूर हैं, दिल्ली की महिलाएं इस बात का इंतज़ार कर रही हैं कि उन्हें मुफ्त सिलेंडर मिलेगा या नहीं…’ वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन किया और महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता और होली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के अपने वादों को पूरा करने की मांग की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...