समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि हमारी एकता ही हमारी शक्ति है और देश की जनता की नयी उम्मीद भी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को बहुमत न देकर नैतिक रूप से हरा दिया है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि हमारी एकता ही हमारी शक्ति है और देश की जनता की नयी उम्मीद भी। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को बहुमत न देकर नैतिक रूप से हरा दिया है। भाजपा को जो सीट मिली भी हैं वो जनता ने नहीं बल्कि उनके झूठे तंत्र और इंडिया गठबंधन के विरूद्ध षड्यंत्र और साज़िश करने वालों के बल पर मिली हैं।
हमारी एकता ही हमारी शक्ति है और देश की जनता की नयी उम्मीद भी!
जनता ने भाजपा को बहुमत न देकर नैतिक रूप से हरा दिया है, भाजपा को जो सीट मिली भी हैं वो जनता ने नहीं बल्कि उनके झूठे तंत्र और इंडिया गठबंधन के विरूद्ध षड्यंत्र और साज़िश करनेवालों के बल पर मिली हैं।
आज जो भाजपा के… pic.twitter.com/2IZW89iPpN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 6, 2024
पढ़ें :- UP Heatwave Warning : आसमान से बरस रही आग, 26 जिलों में लू का अलर्ट, 45 डिग्री पहुंचा पारा
उन्होंने कहा कि आज जो भाजपा के साथ जाकर नासमझी दिखा रहे हैं, वो भी भाजपा के इतिहास को समझते हुए भविष्य में अपनी पार्टी के टूटने की आशंका से ग्रस्त हैं। उन्हें भी जनता के सच्चे जनादेश का सम्मान करना चाहिए और देश को साम्प्रदायिक राजनीति के चंगुल से मुक्त करने के अभियान में जनता का साथ देना चाहिए। उनके बीच जो अविश्वास है, उसकी नींव पर कोई भी सरकार मुकम्मल नहीं हो सकती है। देश, संविधान और लोकतंत्र बचाने का ऐसा ऐतिहासिक अवसर इतिहास हमेशा नहीं देता है। जो इसमें चूक जाएगा, वो इतिहास निर्माता के रूप में अपनी भूमिका को दर्ज कराने से चूक जाएगा। जनमत का सम्मान, जनता का सम्मान।