1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए हैं, ये संविधान बचाने का कर रहे हैं नाटक : मायावती

सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए हैं, ये संविधान बचाने का कर रहे हैं नाटक : मायावती

बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए हैं। वो संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्षों में ज्यादातर लोग जातिवादी मानसिकता के हैं। मायावती (Mayawati) ने कहा कि ये लोग आरक्षण को खत्म कर देना चाहते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए हैं। वो संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्षों में ज्यादातर लोग जातिवादी मानसिकता के हैं। मायावती (Mayawati) ने कहा कि ये लोग आरक्षण को खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा सरकार ने यूपी में प्रमोशन में आरक्षण को खत्म किया था। ये लोग जाति जनगणना नहीं कराना चाहते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मायावती (Mayawati) ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये दोनों (सत्ता पक्ष और विपक्ष) ही भारतीय संविधान (Indian Constitution) के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ये कतई उचित नहीं है। इन दोनों ने अंदर-अंदर मिलकर संविधान में इतने संशोधन कर दिए है कि अब ये समतामूलक, धर्म निरपेक्ष नहीं बल्कि पूंजीवादी, जातिवादी और सांप्रदायिक संविधान बनकर रह गया। ये दोनों ही आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं और एससी, एसटी, आदिवासी को संविधान का लाभ नहीं देना चाहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...