1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली बॉर्डर पर फिर लौटी रौनक: व्यापार सामान्य, रिश्तों में गर्माहट — अफवाहों पर विराम

सोनौली बॉर्डर पर फिर लौटी रौनक: व्यापार सामान्य, रिश्तों में गर्माहट — अफवाहों पर विराम

सोनौली बॉर्डर पर फिर लौटी रौनक: व्यापार सामान्य, रिश्तों में गर्माहट — अफवाहों पर विराम

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल में कस्टम नियमों की सख्ती से पिछले दिनों भारत–नेपाल सीमा पर हलचल जरूर बढ़ी थी, लेकिन अब हालात तेज़ी से सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं। भारत से 100 नेपाली रुपये (63 भारतीय रुपये) से अधिक का सामान ले जाने पर 80% तक कस्टम ड्यूटी देने का नियम नया नहीं है, लेकिन हाल में इसकी कड़ाई से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

पढ़ें :- सपा ने सीमा राजभर उर्फ भावना को बनाया महिला सभा का अध्यक्ष, पूर्वांचल में बढ़ सकती है सुभासपा की मुश्किलें

अब पिछले दो दिनों से सोनौली बॉर्डर पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। नेपाली नागरिक पहले की तरह सोनौली–नौतनवा के बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं और दुकानों पर फिर से भीड़ नज़र आने लगी है।

व्यापारी नेता अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह और सपा नेता बैजू यादव ने बाजार की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों नेताओं ने बताया कि बॉर्डर पर किसी भी तरह की रोक-टोक नहीं है, सुरक्षा एजेंसियाँ सिर्फ अपना नियमित जांच कार्य कर रही हैं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि दोनों देशों के ‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते हमेशा की तरह मजबूत हैं और बाजार की रफ्तार भी तेजी से वापस लौट रही है।

बबलू सिंह ने बताया कि दोपहर की तेज गर्मी और लू के कारण ग्राहक दोपहर में कम दिखाई देते हैं, लेकिन सुबह और शाम को बाजार बिल्कुल सामान्य है।

गर्मी की वजह से अस्थायी रूप से फुटफॉल कम हो रहा है, लेकिन खरीदारी में किसी तरह की रुकावट नहीं है।

पढ़ें :- यूपी में दरोगा की बारात से पहले ‘लव स्टोरी’ का क्लाइमैक्स: प्रेमी पहुंचा, मंडप में खुद रचा ली शादी

जानकारों का मानना है कि

➡️ स्थिति तेजी से पुरानी तरह पटरी पर लौट रही है

➡️ व्यापार और आवाजाही में आने वाले दिनों में और सुधार होगा

सीमा पर लौटती चहल-पहल और बाजारों की रौनक इस बात का सबूत है कि भारत–नेपाल संबंधों की गर्माहट हर सख्ती और अफवाह से ज्यादा मजबूत है।

पढ़ें :- 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा,सांसद प्रणीति शिंदे, बोलीं- महिलाओं का इस्तेमाल करने की भाजपा कर रही थी साजिश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...