उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कानपुर सेक्टर की ट्रैप टीम ने इटावा के डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव (Dr. Srinivas Yadav, Deputy Chief Medical Officer of Etawah) को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, 4 जून 2026 को एक शिकायतकर्ता ने कानपुर सेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
इटावा। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कानपुर सेक्टर की ट्रैप टीम ने इटावा के डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव (Dr. Srinivas Yadav, Deputy Chief Medical Officer of Etawah) को 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को की गई। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, 4 जून 2026 को एक शिकायतकर्ता ने कानपुर सेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी के नाम से अल्ट्रासाउंड क्लीनिक (Ultrasound Clinic) खोलने के लिए आवेदन किया गया था। आवेदन पत्र की फाइल आगे बढ़ाने और आवश्यक कार्रवाई करने के बदले डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव (Dr. Srinivas Yadav, Deputy Chief Medical Officer) 55 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
Video-इटावा के डिप्टी सीएमओ को घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, अल्ट्रासाउंड क्लीनिक खोलने की अनुमति देने को मांगे थे 55 हजार pic.twitter.com/DmiQAwYIw6
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) June 10, 2026
पढ़ें :- IND vs JPN Live : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जापान करेगा पहले बल्लेबाजी
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। शिकायत की जांच कराए जाने पर आरोप सही पाए गए। 10 जून को विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉ. श्रीनिवास यादव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, इटावा में शिकायतकर्ता से 55 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।