1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rain Alert : इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, यूपी में मानसून की हो गई एंट्री, अब होगी झमाझम बारिश

UP Heavy Rain Alert : इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, यूपी में मानसून की हो गई एंट्री, अब होगी झमाझम बारिश

यूपी (UP) में भीषण गर्मी, तपिश और लू से परेशान जनता को अब जल्द राहत मिलने जा रही है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं और प्रदेश में मानसून प्रवेश कर (Monsoon Entered) गया है और अब झमाझम बारिश (Heavy Rain Alert) का दौर शुरू होने जा रहा है। यूपी में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में भीषण गर्मी, तपिश और लू से परेशान जनता को अब जल्द राहत मिलने जा रही है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं और प्रदेश में मानसून प्रवेश कर (Monsoon Entered) गया है और अब झमाझम बारिश (Heavy Rain Alert) का दौर शुरू होने जा रहा है। यूपी में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इसकी आधिकारिक जानकारी बुधवार को आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior scientist Atul Kumar Singh) ने दी है।

पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी

अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) ने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुई इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- 13 साल छोटे देवर के साथ भाभी फंदे में लटकी, बंद कमरे में 8 साल के बेटे ने देखा...

इन जिलों में है भारी का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा

इन जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- चक दे इंडिया : भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता स्वर्ण, ओलंपिक का टिकट किया पक्का
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...