1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP राज में भ्रष्टाचार का स्वर्ण ठोसीकरण जिस तरह से हो रहा ​है, उसकी पोल भी एक दिन ‘राम मंदिर में चोरी’ की तरह खुलेगी: अखिलेश यादव

BJP राज में भ्रष्टाचार का स्वर्ण ठोसीकरण जिस तरह से हो रहा ​है, उसकी पोल भी एक दिन ‘राम मंदिर में चोरी’ की तरह खुलेगी: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उप्र के मुख्यमंत्री जी अपना मॉडल जनता के सामने रख रहे हैं कि ‘सामने से किसी को JPNIC दे दो फिर उसके बदले ईंट नहीं बल्कि ‘सोने की सिल्ली’ ले लो। भाजपा राज में भ्रष्टाचार का स्वर्ण ठोसीकरण जिस तरह से हो रहा है, उसकी पोल भी एक दिन ‘राम मंदिर में चोरी’ की तरह खुलेगी फिर ये भी डायरी लिखकर पूछेंगे कि भेदिया कौन है?

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही, JPNIC के मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि, भाजपा राज में भ्रष्टाचार का स्वर्ण ठोसीकरण जिस तरह से हो रहा है, उसकी पोल भी एक दिन ‘राम मंदिर में चोरी’ की तरह खुलेगी फिर ये भी डायरी लिखकर पूछेंगे कि भेदिया कौन है?

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उप्र के मुख्यमंत्री जी अपना मॉडल जनता के सामने रख रहे हैं कि ‘सामने से किसी को JPNIC दे दो फिर उसके बदले ईंट नहीं बल्कि ‘सोने की सिल्ली’ ले लो। भाजपा राज में भ्रष्टाचार का स्वर्ण ठोसीकरण जिस तरह से हो रहा है, उसकी पोल भी एक दिन ‘राम मंदिर में चोरी’ की तरह खुलेगी फिर ये भी डायरी लिखकर पूछेंगे कि भेदिया कौन है?

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

उन्होंने आगे लिखा, धर्मघात करनेवाले भाजपाई धर्मद्रोहियों ने जब लोकरक्षक प्रभुराम को नहीं छोड़ा तो वो लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी को क्या छोड़ेंगे। इनकी स्वर्ण सिल्लियां भी इनके गुप्त खज़ाने से बाहर निकाली जाएंगी और इनका धर्म के नाम पर किया गया ढोंग का मुखौटा भी एक दिन उतर जाएगा। 7 हज़ार करोड़ क्या 70 हज़ार करोड़ भी इनकी छवि को सुधार नहीं सकता है। सबका नंबर लगेगा।

बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में JPNIC को निजी हाथों में दिए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। इसके तहत अब वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स को 30 साल के लिए लीज पर दिया गया है, जिसके बाद अखिलेश यादव लगातार इसको लेकर हमलावर हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...