HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश की सारी विपक्षी पार्टियां भाजपा को हराने के लिए एक जुट हैं, इसलिए आज हम बिहार आए हैं : राहुल गांधी

देश की सारी विपक्षी पार्टियां भाजपा को हराने के लिए एक जुट हैं, इसलिए आज हम बिहार आए हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का डीएनए बिहार में है और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में यहां के लोग हर जगह साथ में चले थे। वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने यहां आए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का डीएनए बिहार में है और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में यहां के लोग हर जगह साथ में चले थे। वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने यहां आए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक हमारी ‘भारत जोड़ो’ (Bharat Jodo) की और एक तरफ भाजपा की ‘भारत तोड़ो’ (Bharat Todo) विचारधारा की… भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है। इसलिए आज हम बिहार आए हैं। देश की सारी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भाजपा को हराने जा रही हैं।

पार्टी के पूर्व लोकसभा सांसद ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने जीत के दावे किए, लेकिन कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई। कर्नाटक से भाजपा गायब हो गई। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी भाजपा दिखाई नहीं देगी, कांग्रेस जीतेगी। कांग्रेस का मतलब है गरीबों के साथ खड़े होकर उनके लिए काम करना।

अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के कांग्रेस कार्यालय की अहमियत बताते हुए कहा कि यह देश के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से जो भी नेता निकला वह देश की आजादी के लिए लड़ा। हमें खुशी और गर्व है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेंद्र प्रसाद जी भी इसी कार्यालय से निकले। अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने पर जोर देते हुए खड़गे ने कहा कि हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है और 2024 के चुनाव में मिलकर लड़ना है। इसी के तहत राहुल गांधी ने पहला कदम उठाया है। हमने सोचा है कि सभी पार्टियों के नेता से मिलकर बात करेंगे और आगे मिलकर कदम उठाएंगे। हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए साथ मिलकर लड़ना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...