HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गरीबों असहायों की मदद करने वाला अखिलेश  जैसा कोई दूसरा नेता नही : मुलायम सिंह यादव 

गरीबों असहायों की मदद करने वाला अखिलेश  जैसा कोई दूसरा नेता नही : मुलायम सिंह यादव 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आल इंडिया यादव महासभा के पदाधिकारियों ने भेंट कर पार्टी की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई देकर 27 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए हर तरह से सहयोग करने का भरोसा भी दिया जिसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

माती कानपुर देहात । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आल इंडिया यादव महासभा के पदाधिकारियों ने भेंट कर पार्टी की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई देकर 27 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने के लिए हर तरह से सहयोग करने का भरोसा भी दिया जिसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख से आल इंडिया यादव महासभा के पदाधिकारियों ने भेंट कर सहयोग का दिया भरोसा

शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 के चुनाव में प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा दिये गए सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने मुलायम सिंह यादव एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया यादव महासभा अधिवक्ता प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश , प्रदेश सचिव समाजवादी अधिवक्ता सभा और उनके टीम के सदस्यों की हौसला अफजाई कर मुलायम सिंह यादव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सभी लोग 2027 के चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ लगे और सरकार बनने पर अधिवक्ताओं की सभी मांगे पूरी की जाएगी ।

उन्होंने प्रदेश के भिन्न-भिन्न कोने से आए यादव महासभा के पदाधिकारियो से कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ यादव समाज को उड़ीसा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को भी विशेष तौर पर समाज को जागने का काम करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आल इंडिया यादव महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एडवोकेट के रसूलाबाद क्षेत्र का निवासी होने की जानकारी पर उन्हें बधाई देकर कहा कि रसूलाबाद के लोग बहुत बहादुर और बधाई के पात्र है ।

पढ़ें :- Video: पैसे न होने की वजह से डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल का बिल चुकाने के लिए पिता ने बेच दिया अपने कलेजे का टुकड़ा

आल इंडिया यादव महासभा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में गरीबो मजलुमो असहायों की मदद करने वाला अखिलेश यादव जैसा कोई नेता नही है और आज इसी का परिणाम है समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं की ताकत पर प्रदेश में 37 सीटें जीतकर देश मे इतिहास रच दिया ।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने वालो में ऑल इंडिया यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभा यादव ,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आनंद सिंह यादव , प्रवक्ता रणवीर सिंह यादव ,प्रदेश महासचिव अधिवक्ता सभा अरविंद सिंह यादव ,सचिव अधिवक्ता सभा राजेश सिंह यादव ,जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, शिवांस यादव ,जिलाध्यक्ष फतेहपुर राजेश यादव , जिलाध्यक्ष सम्भल संगीता यादव , जिलाध्यक्ष अमरोहा विमल यादव , प्रमोद चौधरी सचिन यादव ,सुनील यादव सहित अन्य सदस्य रहे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी लोगो को पार्टी की जीत पर बधाई दी ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...