1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम किशोर अवस्थी के इस्तीफे से मचा हड़कंप, बसपा को इस सीट पर थी ब्राह्मण चेहरे की तलाश

भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम किशोर अवस्थी के इस्तीफे से मचा हड़कंप, बसपा को इस सीट पर थी ब्राह्मण चेहरे की तलाश

अवध क्षेत्र की कार्य समिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी (Shyam Kishore Awasthi) ने भाजपा से इस्तीफा देकर हाथी की सवारी कर ली है। बसपा धौरहरा से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बता दें कि बसपा (BSP) को इस सीट के लिए ब्राह्मण चेहरे की ही तलाश है।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। अवध क्षेत्र की कार्य समिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी (Shyam Kishore Awasthi) ने भाजपा से इस्तीफा देकर हाथी की सवारी कर ली है। बसपा धौरहरा से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बता दें कि बसपा (BSP) को इस सीट के लिए ब्राह्मण चेहरे की  तलाश है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह (BJP State President Chaudhary Bhupendra Singh) को भेजे त्यागपत्र में श्याम किशोर अवस्थी (Shyam Kishore Awasthi) ने बताया है कि वह स्वेच्छा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी दायित्वों और जिम्मेदारियों का त्याग कर रहे हैं। त्यागपत्र भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पढ़ें :- BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया में किया बड़ा बदलाव, ऋतुराज गायकवाड़ की टीम में बतौर उपकप्तान एंट्री, र‍ियान पराग आउट

बताया गया कि वह एक सांसद के करीबी थे, लेकिन अनबन होने के बाद उन्होंने भाजपा (BJP) से इस्तीफा दे दिया और बसपा (BSP) की सदस्यता ले ली है। बसपा जिलाध्यक्ष हेमराज वर्मा (BSP District President Hemraj Verma) ने कहा कि श्यामकिशोर का बसपा (BSP)  में स्वागत है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह (BJP District President Sunil Singh) ने बताया कि उन्हें इस्तीफे की जानकारी नहीं है। श्यामकिशोर के इस्तीफे से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

धौरहरा सीट पर सज गई सियासी बिसात

इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए भाजपा छोड़ बसपा (BSP) का दामन थामने वाले भाजपा (BJP) के अवध क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य श्याम किशोर को धौरहरा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। तो वहीं भाजपा ने इस बार प्रत्याशियों को तीसरी बार रिपीट करते हुए धौरहरा से रेखा वर्मा और खीरी से अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) को टिकट दिया है। वहीं सपा-कांग्रेस ने धौरहरा से आनंद भदौरिया (SP-Congress Anand Bhadauria from Dhaurahra) तो खीरी सीट से उत्कर्ष वर्मा पर दांव लगाया है। बसपा (BSP) ने इस बार अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है।

पढ़ें :- Organ Transplant Science : इंसान के शरीर में पहली बार ट्रांसप्लांट हुआ सुअर का लिवर-किडनी, जानें पूरा मामला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...