संजय सिंह ने कहा, लोगों ने फॉर्म 7 तो बीएलओ ने फॉर्म 10 भरा होगा। इस फॉर्म 10 को चुनाव आयोग को सार्वजनिक करना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि, 46 लाख को डेथ बताया गया है तो इसका रिकॉर्ड भी दिखाना होगा। 25 लाख डुप्लीकेट हैं, आयोग इनको भी जारी करे। क्योंकि कन्नौज के छिबरामऊ में 100 जिंदा लोगों को SIR में मृत बता दिया है। रामपुर में शर्मा के घर शबनम का वोट निकला है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से इसको लेकर लगातार सवाल उठाया जा रहा है। अब आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एसआईआर को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में गहन पुनरीक्षण और एक पुनरीक्षण हुआ है, जिसमें बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इस बार भाजपा का टारगेट हर बूथ पर दो-दो सौ वोटर बढ़ाना है और इसके लिए वो कुछ भी करेंगे। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, इस बार यूपी, हरियाणा मुंबई समेत अन्य राज्यों से वोटर लाने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि, लोगों ने फॉर्म 7 तो बीएलओ ने फॉर्म 10 भरा होगा। इस फॉर्म 10 को चुनाव आयोग को सार्वजनिक करना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि, 46 लाख को डेथ बताया गया है तो इसका रिकॉर्ड भी दिखाना होगा। 25 लाख डुप्लीकेट हैं, आयोग इनको भी जारी करे। क्योंकि कन्नौज के छिबरामऊ में 100 जिंदा लोगों को SIR में मृत बता दिया है। रामपुर में शर्मा के घर शबनम का वोट निकला है।
आप नेता ने आगे कहा कि, बहराइच में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां पर दो लोगों के पास बीएलओ की रसीद फिर भी शिफ्ट कर दिया है। नोएडा में मृत को जिंदा कर दिया। अकबरपुर में एक घर में 49 वोट है। संजय सिंह ने कहा कि, यूपी के लोगों को अपनी संपत्ति की चिंता करनी चाहिए नहीं तो भाजपा के लोग गलत नाम जोड़ देंगे और आपका धन,संपत्ति सब लूट लेंगे।
SIR में टोटल धांधली हुई है। सुप्रीम कोर्ट को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि, विपक्षी दलों को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि, भाजपा के लोगों का वोट कटा है। संजय सिंह ने कहा, कनाडा की आबादी से ज्यादा यूपी में मतदाता के नाम काटे गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।