1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

यूपी में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से ​राहत मिल रही है। पूरे प्रदेश में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से ​राहत मिल रही है। पूरे प्रदेश में आज सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पढ़ें :- दिल्ली मेट्रो में लड़कियों का VIDEO बनाते पकड़ा गया अधेड़, पहले किया इनकार फिर खुल गई पोल

बता दें कि यूपी के राजधानी में सुबह से आसमान में बादल छाये रहे और तेज हवाएं चल रहीं थी। 10 बजे के बाद ही धूप निकलने के बाद सूरज की तपिश तेज हुई। बताते चलें ​कि इस समय देश भर में नौतपा चल रहा है । नौतपा जैसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा, क्योंकि तेज हवाएं गर्मी को बेअसर कर रहीं है। वहीं शुक्रवार को लखनऊ में शाम के वक्त तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई ​थी।

बता दें कि बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर ,पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर पर हल्की से बारिश हो रही है। वहीं महाराजगंज में भी बरसात शुरू है। इसके अलावा तेज हवाएं रिकार्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior scientist Atul Kumar Singh) ने बताया कि शनिवार को भी लखनऊ सहित प्रदेश के कई ​इलाकों में तेज हवाएं चलने व हल्की बूंदाबांदी या फिर तेज बारिश की संभावना है, वज्रपात और ओले गिरने के भी चांस हैं।

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद,सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर,सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, इन जिलों में बारिश व तेज हवाओं के चलते नौतपा का कोई असर नहीं रहेगा।

पढ़ें :- छठ पर दिल्ली से बिहार तक का सफर होगा आसान, दिल्ली सरकार की 50 से ज्यादा इंटरस्टेट बसें चलाने की तैयारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...