1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंद्रशेखर आजाद ने जारी की 34 नामों की तीसरी सूची, PDA पर पूरा भरोसा; ब्राह्मण-ठाकुर को जगह नहीं

चंद्रशेखर आजाद ने जारी की 34 नामों की तीसरी सूची, PDA पर पूरा भरोसा; ब्राह्मण-ठाकुर को जगह नहीं

यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद ने ऐसा दांव चला है, जिसने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। 34 सीटों पर प्रभारी घोषित किए गए, लेकिन इन नामों में एक खास वर्ग पूरी तरह गायब है। न ब्राह्मण, न ठाकुर! आखिर चंद्रशेखर किस जातीय समीकरण के भरोसे यूपी की सत्ता का रास्ता तलाश रहे हैं?

By Kalpna Pandey 
Updated Date

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने 34 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सभी नाम पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA वर्ग से जुड़े हैं। खास बात यह है कि 34 नामों में एक भी ब्राह्मण या ठाकुर समुदाय से नहीं है।

पढ़ें :- 2027 में यूपी से योगी को, फिर 2029 में नरेंद्र मोदी को दिल्ली की सत्ता से हटाएंगें : असदुद्दीन ओवैसी

जारी सूची में दलित समाज के 17, मुस्लिम समाज के 9 और पिछड़ा वर्ग के 8 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह चंद्रशेखर आजाद ने तीसरी सूची में PDA समीकरण को प्राथमिकता दी है।

दरअसल, आजाद समाज पार्टी चुनाव से काफी पहले विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर रही है। माना जा रहा है कि इन प्रभारियों में से ही आगे चलकर पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। इससे संभावित प्रत्याशियों को अपने क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

इस सूची की राजनीतिक अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद यह आजाद समाज पार्टी की पहली सूची है। हालांकि, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। यह देखना बाकी है कि गठबंधन में AIMIM और आजाद समाज पार्टी कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

पढ़ें :- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सामने आयी तो ERO, AERO, BLO और सुपरवाइजर का कटेगा मानदेय, गलती बताने वाले को मिलेगा इनाम

चंद्रशेखर आजाद की इस सूची को यूपी चुनाव में PDA समीकरण को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...