1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये ट्रेड डील देशवासियों के लिए ढेर सारा अवसर लाने वाला है…पीयूष गोयल बोले-राहुल गांधी अपनी नकारात्मक सोच से क्या चाहते हैं?

ये ट्रेड डील देशवासियों के लिए ढेर सारा अवसर लाने वाला है…पीयूष गोयल बोले-राहुल गांधी अपनी नकारात्मक सोच से क्या चाहते हैं?

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आज हर भारतवासी देशभर में पीएम मोदी का अभिनंदन कर रहा है कि उन्होंने अमेरिका के साथ एक बहुत बढ़िया ट्रेड डील किया है। देश हित और जनहित को सामने रखते हुए एक बड़ा मजबूत भारत के भविष्य को चारचांद लगाने वाला ट्रेड डील पीएम मोदी के नेतृत्व में कल रात को किया गया। इसके लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं

By शिव मौर्या 
Updated Date

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देश में सियासी बवाल मच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंन ने सोमवार को भारत पर लगाए भारी 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने का एलान कर दिया है। अब इस सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- आठ सांसदों के निलंबन पर मनोज झा, बोले- 'सरकार ने किया आत्मघाती गोल'

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आज हर भारतवासी देशभर में पीएम मोदी का अभिनंदन कर रहा है कि उन्होंने अमेरिका के साथ एक बहुत बढ़िया ट्रेड डील किया है। देश हित और जनहित को सामने रखते हुए एक बड़ा मजबूत भारत के भविष्य को चारचांद लगाने वाला ट्रेड डील पीएम मोदी के नेतृत्व में कल रात को किया गया। इसके लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं और सभी को बधाई देता हूं। इससे सभी को लाभ और सभी के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाला ट्रेड डील पीएम मोदी ने कल तय किया।

उन्होंने आगे कहा, ये बात हम संसद में बोलने वाले थे लेकिन वहां पर आप सब ने देखा कि विपक्ष ने किस प्रकार से भद्दा व्यवहार किया, जिस तरह विपक्ष, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, उनके साथी- डीएमकी, समाजवादी पार्टी, उन्होंने कितना भद्दा व्यवहार संसद में किया। आसन तक पहुंचकर उनका अपमान किया है। इस वजह से हम संसद की जगह यहां जानकारी दे रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा, इस डील से एमएसएमई सेक्टर को भी खासा फायदा होगा। इस डील के तहत किसानों के हितों का पूरी तरह से ख्याल रखा गया है। अमेरिका ने ही पहले टैरिफ लगाया और उसी ने खुद कम किया। ये एक पड़ाव है भारत के उज्जवल भविष्य। ये आगे आने वाले दिनों का शुभ संकेत है। अभी इस डील की प्रक्रिया चल रही है। पीयूष गोयल ने आगे कहा कि जल्द ही इस डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच साझा बयान भी आएगा।

वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को क्या हमारे देश के युवाओं से कोई नाराजगी है। उनको देश की जनता को जवाब देना होगा। उनको देश की जनता को जवाब देना होगा कि वह अपनी नकारात्मक सोच से क्या चाहते हैं। इस प्रकार की ओछी सोच फैलाने का बात कर रहे हैं। वो भारत उज्जवल भविष्य नहीं चाहते। वो हर प्रकार से राजनीतिक अराजकता फैलाने की कोशिश करना चाहते हैं। वो हमारे आर्मी के सेना के जवानों पर कम विश्वास करते हैं। वो हमारे सेना के ऊपर प्रश्नचिन्ह उठाते हैं। मुझे लगता है कि देश की जनता से राहुल गांधी हो, ममता बनर्जी हो, स्टालिन हो, अभिजीत बनर्जी हो उनको माफी मांगनी चाहिए और अपने अनाप-सनाप के आरोपों पर दुख जताना चाहिए।

पढ़ें :- लोकसभा स्पीकर पर पेपर उछालने वाले विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...