1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिन लोगों ने समाज के साथ अन्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी वो आज कल ‘न्याय यात्रा’ की कल्पना कर रहे : जेपी नड्डा

जिन लोगों ने समाज के साथ अन्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी वो आज कल ‘न्याय यात्रा’ की कल्पना कर रहे : जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि मुझे सिर्फ 4 जातियां दिखती हैं और ये जातियां हैं- महिला, किसान, युवा और गरीब। अगर हम इन चार जातियों को ताकत देंगे तो 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया, फिट इंडिया... जैसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से देश के युवाओं को सशक्त किया। एशियाई खेल में भारत ने आज तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन एशियन गेम्स 2023 में में किया और सर्वाधिक मेडल जीते।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में महिला हाफ मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में खेल और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में भी हम सबको नया परिवर्तन देखने को मिला है। खेलो इंडिया खेलो, फिट इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, ये सभी एक नए भारत के सामर्थ्य को दर्शाती हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

उन्होंने कहा, आज की नौजवान पीढ़ी के लिए आज का समय ‘ऐतिहासिक समय’ है, क्योंकि हम अमृतकाल से निकलकर ‘विकसित भारत’ की ओर अग्रसर हो रहे हैं। देश की आजादी में, देश को मजबूत बनाने में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया, हमने उन लोगों को अमृतकाल में याद किया। अपने गौरवमयी इतिहास को याद किया और साथ-साथ विकसित भारत का संकल्प लिया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि मुझे सिर्फ 4 जातियां दिखती हैं और ये जातियां हैं- महिला, किसान, युवा और गरीब। अगर हम इन चार जातियों को ताकत देंगे तो ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया, फिट इंडिया… जैसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से देश के युवाओं को सशक्त किया। एशियाई खेल में भारत ने आज तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन एशियन गेम्स 2023 में में किया और सर्वाधिक मेडल जीते।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, एक समय था, जब उत्तर प्रदेश को गुंडों के प्रदेश के नाम से जाना जाता था। महिलाओं का घर से सुरक्षित निकलना मुश्किल था। सारे काम ठप्प थे। उस समय उत्तर प्रदेश मतलब पिछड़ा हुआ प्रदेश था। आज मोदी जी के आशीर्वाद से और योगी जी की मेहनत से उत्तर प्रदेश एक अग्रणी राज्य के रूप में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, स्पर्धा सिर्फ​ खिलाड़ियों की ही नहीं होती है, स्पर्धा देश को आगे ले जाने वाले और देश को रोकने वालों के बीच में भी होती है। एक तरफ हमारे मोदी जी हैं, जो देश को आगे बढ़ा रहे हैं और दूसरी ओर इंडी अलायंस है, जो देश को रोकने पर तुला है। उनकी स्पर्धा है देश को नीचे खिसकाएं और हमारी स्पर्धा है भारत को मोदी जी के नेतृत्व में आगे लेकर जाएं।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

जेपी नड्डा ने कहा, जिन लोगों ने पिछले इतने वर्षों में भारत को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड, वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकल गए थे। जिन लोगों ने समाज के साथ अन्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वो आज कल न्याय यात्रा की कल्पना कर रहे हैं। जिन लोगों ने अपने परिवार के बाहर किसी की कल्पना ही नहीं की, वो आज देश की बात कर रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...