1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Ayurvedic powder to control sugar: शुगर को कंट्रोल करने के लिए घर में ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक चूर्ण, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

Ayurvedic powder to control sugar: शुगर को कंट्रोल करने के लिए घर में ऐसे बनाएं आयुर्वेदिक चूर्ण, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

आजकल देर रात तक मोबाइल औऱ लैपटॉप पर बिजी रहना औऱ सुबह देर तक सोना। डाइट के नाम पर पिज्जा बर्गर, मोमोज और चाउमिन जैसी चीजे शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना देती हैं। खराब जीवनशैली और खान पान का नतीजा अधिकतर लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Ayurvedic powder to control sugar: आजकल देर रात तक मोबाइल औऱ लैपटॉप पर बिजी रहना औऱ सुबह देर तक सोना। डाइट के नाम पर पिज्जा बर्गर, मोमोज और चाउमिन जैसी चीजे शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना देती हैं। खराब जीवनशैली और खान पान का नतीजा अधिकतर लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज. टाइप 1 डायबिटीज अनुवांशिक होती हैडायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन बनना कम या बंद हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढने लगता है। वहीं टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन बनता तो है लेकिन शरीर इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाती है।

इस कंडीशन में भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाने लगता है। शुगर लेवल को कंट्रोल करना बेहद जरुरी है। फेसम डॉ सलीम जैदी ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खानपान के साथ डायबिटीज के को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के जरिए नेचुरल तरीके से शुगर को कंट्रोल करने में मदद करने वाला एक चूर्ण बनाने का तरीका बताया है। इसके लिए जामुन की गुठली, करेले के बीज और गुड़मार को बराबर मात्रा में लें। तीनों चीजों को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें।

इस पाउडर को छानें और किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख लें। डॉक्टर दिन में दो बार एक चम्मच इस पाउडर को खाने की सलाह देते हैं। डॉ. जैदी के मुताबिक, आप दोपहर के खाने से आधे घंटे पहले और फिर रात के खाने से आधे घंटे पहले 1-1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। लगातार 21 दिनों तक ऐसा करने से आपको अपने शुगर के लेवल में जबरदस्त कंट्रोल देखने को मिलेगा। आप नोटिस करेंगे कि आपका ब्लड शुगर लेवल नेचुरल तरीके से कंट्रोल रहने लगेगा।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वाले हो जाएं सावधान,एक्यूआई 400 पार, ब्लैक कार्बन ने भी बढ़ाई चिंता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...