1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Super hydrating fruits: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये सुपर हाइड्रेटिंग फल

Super hydrating fruits: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये सुपर हाइड्रेटिंग फल

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अभी से अगर कुछ बातों का ध्यान रख लिया जाए तो शरीर हाइड्रेट रहेगा और गर्मी से होने वाली बीमारियों से शरीर की रक्षा रहेगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 Super hydrating fruits: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अभी से अगर कुछ बातों का ध्यान रख लिया जाए तो शरीर हाइड्रेट रहेगा और गर्मी से होने वाली बीमारियों से शरीर की रक्षा रहेगी।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के साथ साथ फलों को भी डाइट में शामिल करना जरुरी है। गर्मी से बचने के लिए डेली डाइट में तरबूज का सेवन जरुर करें। इसमें 91 प्रतिशत पानी पाया जाता है। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट का भी अच्छा स्त्रोत है। तरबूज में विटामिन ए और सी भी अधिक मात्रा में मौजूद होता है। शरीर के लिए ये दोनो ही बेहद फायदेमंद होते है।

वहीं अनानास में 86 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर इम्यूनिटी को बेहतर करता है संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करता है।

गर्मी में जामुन का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और आयरन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवर को बैलेंस करता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करता है।

फलों का राजा आम भी गर्मियों में खूब आता है। इसे नियमित खाने से शरीर में पानी की मात्रा पूरी होती है। सेहते के लिए भी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

संतरा में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। संतरा का नियमित सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रखता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटन रखता है। पूरा दिन एनर्जी महसूस होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...