1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Holika Dahan Upaay: जीवन की तमाम मुश्किलों और सफलता पाने के लिए होलिका दहन के दिन करें लौंग और कपूर का ये उपाय

Holika Dahan Upaay: जीवन की तमाम मुश्किलों और सफलता पाने के लिए होलिका दहन के दिन करें लौंग और कपूर का ये उपाय

किसी न किसी को जीवन में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। किसी को रुपए पैसे की किल्लत तो किसी को स्वास्थ्य से संबंधित तो किसी को अथक प्रयासों के बाद भी सफलता न मिलना।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

किसी न किसी को जीवन में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। किसी को रुपए पैसे की किल्लत तो किसी को स्वास्थ्य से संबंधित तो किसी को अथक प्रयासों के बाद भी सफलता न मिलना।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय

ऐसे में पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर आपकी मदद कर सकता है। इसके आपको 24 मार्च होलिका दहन रविवार के दिन बस छोटा सा उपाय करना होगा। होलिका दहन का दिन बहुत खास होता है इस दिन किए गए उपाय विशेष लाभ, सफलता तो दिलाते ही है साथ ही जिंदगी की कई मुश्किलों को भी दूर करते है।

इस दिन घी में कपूर को डाल कर इसे जलाएं, साथ ही इसे घर के हर कोने में घुमाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और पॉजीटिव एनर्जी आती है।

होलिका दहन के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुडियों को भी जलाएं। अगर आपका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब तल रहा है तो होलिका दहन के दिन नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग और कपूर को अपने ऊपर से 5-7 बार फेंर कर होलिका की अग्नि में डाल दें।

अगर आप लंबे समय से टेंशन से परेशान हैं तो होलिका दहन के दिन 5 लौंग और कपूर को डाले और लौंग के जलने के बाद उसे अपने माथे से लगाएं, ऐसी मान्याता है ऐसा करने से आपकी सभी समस्याओं का अंत होता है और आपको मानसिक शांति मिलती है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर स्नान-दान, पूजा-पाठ के साथ पितरों के लिए करें तर्पण,नकारात्मकता दूर होगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...