1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 04 फरवरी 2025: आज मंगलवार का दिन हैं इस राशि के लिए बेहद शुभ, बनेंगे सारे बिगड़े काम, मिलेगा धन लाभ

आज का राशिफल 04 फरवरी 2025: आज मंगलवार का दिन हैं इस राशि के लिए बेहद शुभ, बनेंगे सारे बिगड़े काम, मिलेगा धन लाभ

आज मंगलवार 4 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का दिन वृष राशि के लोगो के लिए बेहतरीन दिन। नया कार्य शुरु करने के योग बन रहे है साथ ही व्यापार में नये मौके मिलेगें। वहीं धनु राशि के लोगो के आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज मंगलवार 4 फरवरी 2025 को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का दिन वृष राशि के लोगो के लिए बेहतरीन दिन। नया कार्य शुरु करने के योग बन रहे है साथ ही व्यापार में नये मौके मिलेगें। वहीं धनु राशि के लोगो के आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

पढ़ें :- Pind Daan Black sesame seeds :  पिंडदान में काले तिल का विशेष महत्व है  , जानें उत्पत्ति और सूक्ष्म ऊर्जा

मेष – आज व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती हैं। धन लाभ हो सकता हैं।

वृष – आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन – किसी के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में सहयोगियों द्वारा आपको अच्छा लाभ हो सकता है, संभलकर रहें। वाहन का उपयोग संभल कर करें।

कर्क – आज का दिन उत्तम हैं। व्यापार में कुछ नया करने का प्लान बना सकते हैं।आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

पढ़ें :- Food for Pitru Paksha :  पितृ पक्ष में इस तरह का भोजन वर्जित, सेवन से पितर रुष्ट हो सकते हैं

सिंह – आज का दिन अच्छा हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आज व्यापार में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।

तुला – आज आप मानसिक तनाव पारिवारिक कलह की वजह से परेशान हो सकते है। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। धैर्यपूर्वक आगे बढ़े।

वृश्चिक – आपको अपने मित्रों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा में सावधानी बरतें। हनुमान जी का दर्शन करें।

धनु – आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं।

पढ़ें :- Jitiya Vrat 2026 : इस दिन रखा जाएगा जितिया व्रत?भगवान जीमूतवाहन की होती है पूजा

मकर – आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नये कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं।

कुम्भ – आज किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन – आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें,नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज के दिन बहुत अच्छा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...