1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025 : आज हनुमान जी की मीन, कुम्भ, तुला राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, शुभ समाचार और मंगल कार्य के  योग

आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025 : आज हनुमान जी की मीन, कुम्भ, तुला राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, शुभ समाचार और मंगल कार्य के  योग

आज 12 अप्रैल दिन शनिवार को शनिदेव के अलावा हनुमान जयंती भी है। भगवान हनुमान जी की कुछ राशियों पर आज विशेष कृपा रहेगी। कुम्भ राशि वाले लोगो को शुभ समचार मिलने और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मांगलिक कार्य के योग हैं। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानें आचार्य रत्नाकर तिवारी से अपना दैनिक राशिफल।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 12 अप्रैल 2025 : आज 12 अप्रैल दिन शनिवार को शनिदेव के अलावा हनुमान जयंती भी है। भगवान हनुमान जी की कुछ राशियों पर आज विशेष कृपा रहेगी। कुम्भ राशि वाले लोगो को शुभ समचार मिलने और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मांगलिक कार्य के योग हैं। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानें आचार्य रत्नाकर तिवारी से अपना दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरत्रि में करें राशि के अनुसार माहउपाय,सुख-समृद्धि, धन और मनोवांछित फल मिलते हैं

मेष – आज का दिन अति उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियाँ आ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में शांति बनी रहेगी।

वृषभ – स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण में उत्साह बना रहेगा और सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। ​

मिथुन – नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ​

कर्क – आज पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ और किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। ​ समय बहुत अच्छा है।

पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी

सिंह – आज वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और लंबी यात्रा के योग हैं। ​

कन्या – आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। मित्रों या रिश्तेदारों से लाभ की संभावना है। शत्रु आपसे परस्त रहेंगे। अचानक किसी नए व्यक्ति से मिलना संभव हो सकता है।

तुला – आज का दिन अच्छा है कार्यस्थल पर बॉस प्रसन्न रहेंगे,लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। ​ शादी का व्यापार कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

वृश्चिक – व्यापार में सतर्कता बरतें, किसी बड़ी डील में धोखा मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत से बचें और अपरिचितों को उधार न दें। ​

धनु – आज षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। धीरज से कार्य करें। नया काम शुरू करने से बचें और परिवार को प्रसन्न रखें। ​ आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 maa Vaishno Devi : चैत्र नवरात्रि पर सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, ‘हाईटेक’सुरक्षा प्लान तैयार

मकर – स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। मन में वह उत्साह बना रहेगा।

कुम्भ – आज का दिन शुभ संकेत मिलेगा। आज योजनाएं सफल होंगी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मांगलिक कार्य के योग हैं।

मीन – आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा और नए कार्यों में वृद्धि की संभावना है। किसी अपने से शुभ समाचार मिल सकता है। आज नए कार्य की प्लानिंग बना सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...