1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. TokyoOlympics 2020 : भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में आए दो मेडल

TokyoOlympics 2020 : भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में आए दो मेडल

TokyoOlympics 2020 news टोक्यो ओलंपिक 2020(TokyoOlympics 2020)  में भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने महिला एकल मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को 21- 13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।इसके साथ ही भारत के पास अब ओलंपिक पदक तालिका में (1 रजत और 1 कांस्य) दो मेडल हो गए हैं। इससे पहले भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (weightlifter Mirabai Chanu) ने खेलों में रजत पदक जीत चुकी हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। TokyoOlympics 2020 news टोक्यो ओलंपिक 2020(TokyoOlympics 2020)  में भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने महिला एकल मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को 21- 13, 21-15 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इसके साथ ही भारत के पास अब ओलंपिक पदक तालिका में (1 रजत और 1 कांस्य) दो मेडल हो गए हैं। इससे पहले भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (weightlifter Mirabai Chanu) ने खेलों में रजत पदक जीत चुकी हैं। पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। पीवी सिंधु ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। पुरुषों में पहलवान सुशील कुमार (कांस्य- बीजिंग 2008, रजत- लंदन 2012) ने यह कारनामा किया था।

अब तक ओलंपिक बैडमिंटन में भारत- तीसरा पदक 

साइना नेहवाल
कांस्य पदक: लंदन ओलंपिक (2012)

पीवी सिंधु
कांस्य पदक: रियो डी जेनेरियो (2016)

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

पीवी सिंधु
कांस्य पदक: टोक्यो ओलंपिक (2020)

पीवी सिंधु लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला 

Tokyo Olympics में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास रचते हुए लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल जीता है। चीन की बिंग जियाओ को सीधे सेटों में (21-13, 21-15 ) हराकर टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

सिंधु के पिता पीवी रमना ने सभी धन्यवाद बोला

सिंधु के पिता पीवी रमना ने कहा कि मैं पार्क (सिंधु के कोच) को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने काफी दर्द सहा है। इसके अलावा, GOI, BAI, OGQ, समर्थक और प्रायोजकों का जिन्होंने उन्हें पूरा प्रोत्साहन दिया है। मैं उसे प्रोत्साहित करने के लिए मीडियाकर्मियों का आभारी हूं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट भारतीय शटलर पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टोक्यो ओलंपिक में भारतीय शटलर पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए लिखा कि आपके शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं। आप भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलंपियनों में से एक हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने  पीवी सिंधु को लगातार दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने पर दी बधाई

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि पीवी सिंधु दो ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है। भारत को गौरव दिलाने के लिए उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।

टोक्यो  ओलंपिक 2020 में पीवी सिंधु  ने इतिहास रच दिया : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि आपने खेल पर अपना दबदबा बनाया और टोक्यो 2020 में इतिहास रच दिया है। लगातार दो बार ओलिंपिक पदक विजेता बनने पर भारत को आप पर बहुत गर्व है और आपकी वापसी का इंतजार है। अनुराग ठाकुर ने ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि पीवी सिंधु को जीत दिलाकर उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। उसने ऐसा दो बार किया है, ऐसा करने वाली वह दूसरी एथलीट है। आज खेल में उनका दबदबा था। एक के बाद एक, चाहे मीराबाई चानू, सिंधु, और अब हम भी लवलीना से (एक पदक) की उम्मीद कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...