1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में IIT जैसे शीर्ष संस्थान, पीएम मोदी के पास न रोज़गार देने की नीति और न ही नीयत : राहुल गांधी

‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में IIT जैसे शीर्ष संस्थान, पीएम मोदी के पास न रोज़गार देने की नीति और न ही नीयत : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर एक खबर शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश चल रही ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में अब IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी आ गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर एक खबर शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश चल रही ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में अब IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी आ गए हैं। जिसमें लिखा है कि IIT मुंबई (IIT Mumbai) में पिछले वर्ष 32 फीसदी और इस वर्ष 36 फीसदी स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट नहीं हो सका।

पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं...' सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने राजभर की टिप्पणी पर सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान का ये हाल है, तो कल्पना कीजिए BJP ने पूरे देश की स्थिति क्या बना रखी है? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस द्वारा युवाओं के लिए रोज़गार का ठोस प्लान देश के समक्ष रखे लगभग एक महीना बीत चुका है, पर भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक सांस भी नहीं ली है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पास न रोज़गार देने की कोई नीति है और न ही नीयत, वह सिर्फ भावनात्मक मुद्दों के जाल में फंसा कर देश के युवाओं को धोखा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब युवा इस सरकार को उखाड़ कर अपने भविष्य की नींव खुद रखेगा। कांग्रेस का युवा न्याय देश में एक नई ‘रोज़गार क्रांति’ को जन्म देगा।

पढ़ें :- Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...