HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Tourist place Lakshadweep : इंजॉय करने के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन है, लजीज व्यंजन पर्यटकों को आकर्षित करते हैं

Tourist place Lakshadweep : इंजॉय करने के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन है, लजीज व्यंजन पर्यटकों को आकर्षित करते हैं

घूमना फिरना मानव का स्वभाव है। आज की तनाव भरी जिंदगी से दूर प्रकृति के नजारों में खो जाने से कुछ पल की खुशी मिलती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tourist place Lakshadweep : घूमना फिरना मानव का स्वभाव है। आज की तनाव भरी जिंदगी से दूर प्रकृति के नजारों में खो जाने से कुछ पल की खुशी मिलती है। लक्षद्वीप एक ऐसी जगह है जो कई सारे छोटे और बड़े आईलैंड से मिलकर बनी हुई है। अरब सागर में मौजूद इस द्वीप के खजूर और नारियल के पेड़ दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां पर उजरा मस्जिद, मरीन म्यूजियम, मिनिकॉय जैसी शानदार डेस्टिनेशन पर घूमने जाया जा सकता है। वेकेशन एंजॉय करने के साथ लक्षद्वीप एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन भी है।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

मिनिकॉय द्वीप
लक्षद्वीप समूह के छोटे छोटे द्वीपों में से एक, मिनीकॉय, जिसे स्थानीय भाषा में मलिकु के नाम से भी जाना जाता है, भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यह कोचीन के तट से सिर्फ 398 किमी या 215 समुद्री मील की दूरी पर अरब सागर के विशाल विस्तार के बीच स्थित है।

अगत्ती द्वीप समूह
अगत्ती द्वीपों को भारत में लक्षद्वीप समूह के द्वीपों का एक और खूबसूरत स्थल है। इस  द्वीप पर पैदल घूमा जा सकता है या आने-जाने के लिए दोपहिया वाहन किराए पर लिया जा सकता है। द्वीप का हर कोना प्राकृतिक वनस्पति और सुंदर भौगोलिक संरचनाओं से समृद्ध है।अगत्ती द्वीप 8 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है, और यह लगभग 8000 निवासियों के साथ बहुत कम आबादी वाला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...