1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. राहुल को आदिवासी छात्रों ने बताई अपनी समस्याएं, नेता प्रतिपक्ष बोले- शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, यह भारत के हर छात्र का अधिकार

राहुल को आदिवासी छात्रों ने बताई अपनी समस्याएं, नेता प्रतिपक्ष बोले- शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, यह भारत के हर छात्र का अधिकार

Rahul Gandhi met tribal students : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत में हर छात्र का अधिकार है और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों को सिस्टम की उपेक्षा का सामना नहीं करना चाहिए। ये बातें कांग्रेस नेता ने आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बात कहीं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग पर अड़े, इस पर हो खुलकर चर्चा

दरअसल, बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक दौरे के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें वे छात्र भी शामिल थे जो अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। ये छात्र कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिनमें आदिवासियों के लिए बने आश्रम स्कूलों की हालत का मुद्दा भी शामिल था।

इस मुलाकात की फोटोज से शेयर करते हुए राहुल ने एक्स पर लिखा, ‘नासिक, महाराष्ट्र में आज आदिवासी छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र भी शामिल थे। उनकी समस्याएं और मांगें ध्यान से सुनीं।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘हर छात्र को पढ़ाई के लिए एक सम्मानजनक, सुरक्षित और अनुकूल माहौल मिलना उसका हक़ है। वंचित समुदायों से आने वाले छात्रों को सिस्टम की अनदेखी नहीं, उसके सहयोग और हर संभव मदद की जरूरत है। शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं – यह भारत के हर छात्र का अधिकार है।’

पढ़ें :- बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नामों का किया एलान, राम माधव को उत्तराखंड, स्मृति ईरानी को मिली कहां की मिली जिम्मेदारी?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...