1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रो. एम. एल. श्रॉफ को श्रद्धांजलि

भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रो. एम. एल. श्रॉफ को श्रद्धांजलि

भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रो. एम. एल. श्रॉफ को श्रद्धांजलि

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा में सोमवार को फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रो. महादेवा लाल श्रॉफ (1902-1971) की 54वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।

पढ़ें :- Lucknow News : होटल के कमरे में सिपाही का शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कार्यक्रम में निदेशक प्रो. डॉ. शोभाराम साहू ने कहा कि प्रो. श्रॉफ का जीवन बताता है कि शिक्षा केवल रोजगार पाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का साधन होना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थी अपने ज्ञान का उपयोग मानवता की भलाई और देश की प्रगति के लिए करें।

इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

क्विज प्रतियोगिता परिणाम:

प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) – अंकित यादव, बी. फार्मा प्रथम वर्ष

पढ़ें :- Varanasi Girls Hostel Accident : छत से गिरकर छात्रा अनामिका की मौत, वार्डन से विवाद की बात आई सामने

द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) – रविंद्र निषाद, बी. फार्मा चतुर्थ वर्ष

तृतीय स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) – शाहिदा खातून, बी. फार्मा तृतीय वर्ष

विजेताओं को निदेशक ने पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कॉलेज प्रबंधन ने घोषणा की कि अब से प्रत्येक वर्ष 25 अगस्त को “फार्मेसी प्रेरणा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रवक्ता छाया राठौर साहू, हरेंद्र प्रसाद, शनि श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, आरजू खान, संजीव यादव, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, तरन्नुम परवीन, शाधिका सिंह, निशा गुप्ता सहित अनेक शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

पढ़ें :- UP MLC Election 2026 : यूपी में खाली हो रही 11 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, वोटिंग 23 अक्टूबर व 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...