1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव से ठीक पहले दर्ज हुआ केस

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव से ठीक पहले दर्ज हुआ केस

Case filed against Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां रणनीति और उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार में जुटी हैं और नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ वैशाली जिले के राघोपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बिहार में बाढ़ से सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं, BJP की डबल इंजन सरकार बताए इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया: राहुल गांधी

जानकारी के अनुसार, रणनीतिकार से राजनेता बनें प्रशांत किशोर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया गया है। अंचलाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रशांत किशोर सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ राघोपुर पहुंचे थे। जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने शनिवार को राघोपुर विधानसभा से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की।

राघोपुर विधानसभा में प्रशांत किशोर का स्वागत जन सुराज के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाओं से की। यह इलाका पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर गंगा के उस पार स्थित है और तेजस्वी यादव का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है। इस दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि अगर वह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े तो तेजस्वी को वैसी ही हार मिलेगी, जैसी राहुल गांधी को अमेठी में मिली थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...