1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विश्वास वहीं टिकता है, जहां विचार स्वस्थ और भावनाएं स्वच्छ होती हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विश्वास वहीं टिकता है, जहां विचार स्वस्थ और भावनाएं स्वच्छ होती हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राजधानी लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज संस्थान की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम को लेकर वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। वहीं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद बच्चियों ने मयूर नृत्य से राष्ट्रपति का स्वागत किया। दीदियों को कलश और भाइयों को ध्वजा देकर राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्यान योग अभियान की शुरुआत के लिए ब्रह्मकुमारीज बहनों को धन्यवाद दिया। कहा कि, मनुष्य ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में बेशक खूब तरक्की कर ली है, लेकिन समाज में तकनीकी उन्नति के साथ एकाकीपन, ईर्ष्या, अविश्वास और दुख भी बढ़ा है। इसके लिए मेडिटेशन एक कारगर उपाय हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि, हम केवल आगे बढ़ने के लिए ही नहीं बल्कि स्वयं के भीतर झांकने की भी आदत डालें। विश्वास वहीं टिकता है, जहां विचार स्वस्थ और भावनाएं स्वच्छ होती हैं। हमारे भीतर आत्मिक चेतना जागृत होती है तो प्रेम, विश्वास और भाईचारा भी विकसित होता है। ब्रह्मकुमारीज संस्था की ओर से योग के माध्यम से पूरे विश्व में शांति, सुख और प्रेम का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। संस्था की ओर से नारी सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में भी किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि ध्यान योग को लेकर हम इतना बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रपति की मौजूदगी हमारे लिए गौरव की बात है। शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका बहुत अहम रही। पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस बड़े अभियान के लिए बधाई। राजयोग के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का आप सभी प्रचार कर रहे हैं। यह केंद्र समाज को जोड़ने अहम भूमिका निभाएगा।

 

पढ़ें :- नशीले कफ सिरप कांड: STF की एक और बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...