1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा के रेवाड़ी हाईटेक जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुए 2 कैदी, सीढ़ी जोड़कर फांदी 25 फीट दीवार

हरियाणा के रेवाड़ी हाईटेक जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुए 2 कैदी, सीढ़ी जोड़कर फांदी 25 फीट दीवार

हरियाणा के रेवाड़ी में बनी हाईटेक जेल से शुक्रवार को दो बंदी फरार हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए। 20-21 साल के फैजान और जाहिद ने कई दिनों की प्लानिंग के बाद इस वारदात को अंजाम दिया और चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। हरियाणा के रेवाड़ी में बनी हाईटेक जेल से शुक्रवार को दो बंदी फरार हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए। 20-21 साल के फैजान और जाहिद ने कई दिनों की प्लानिंग के बाद इस वारदात को अंजाम दिया और चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी। दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामलों में जेल में बंद थे और कुछ ही दिनों में उनकी गहरी दोस्ती हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों पिछले कई दिनों से जेल की सुरक्षा व्यवस्था, दीवारों की ऊंचाई और गार्ड्स की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

पढ़ें :- इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने इजरायल के सैन्य ठिकानों सहित कई हिस्सों पर की जमकर गोलाबारी

सीढ़ी बनी भागने का जरिया

जेल में चल रहे कंस्ट्रक्शन का फायदा उठाते हुए दोनों ने वहां पड़ी दो लकड़ी की सीढ़ियों को जोड़कर करीब 20-25 फीट ऊंची दीवार फांद दी। दीवार से उतरने में भी उन्होंने उसी सीढ़ी का इस्तेमाल किया।जेल की लोकेशन भी उनके काम आई, क्योंकि यह दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास खेतों के बीच बनी है। दीवार फांदने के बाद दोनों खेतों के रास्ते हाईवे तक पहुंचे और वहां से वाहन पकड़कर एक दिल्ली और दूसरा यूपी भाग गया।

एक गलती पड़ी भारी, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

हालांकि, फरार होने के बाद दोनों ज्यादा देर तक पुलिस से बच नहीं पाए। पुलिस के पास पहले से ही उनके संपर्क और ठिकानों की जानकारी थी। जैसे ही उन्होंने अपने जान-पहचान वालों से संपर्क किया, पुलिस ने ट्रैक कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को करीब 350 किलोमीटर दूर यूपी से पकड़ लिया गया।

पढ़ें :- नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बोले- बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है, कभी मुसलमान, कभी शेड्यूल कास्ट, कभी पिछड़ा, ब्राह्मणों को BJP मानती है...

1000 कैदियों की क्षमता वाली हाईटेक जेल

इस जेल का उद्घाटन जून 2025 में नायब सिंह सैनी ने किया था। करीब 95 करोड़ की लागत से बनी यह जेल 50 एकड़ में फैली है और इसमें 1000 कैदियों को रखने की क्षमता है। यहां CCTV और डिजिटल सर्विलांस जैसी आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।

लापरवाही पर बड़ा एक्शन

घटना के बाद जेल प्रशासन पर कार्रवाई करते हुए डीजी जेल आलोक मित्तल ने 7 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया, जिनमें 5 हेड वार्डर और 2 वार्डर शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें :- इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने सऊदी अरब में सैन्य बेस पर किया हमला, अमेरिका के तीन जासूसी विमान मार गिराए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...