1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UBSE Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, जानें कब और कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट

UBSE Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, जानें कब और कहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट

UBSE Board 10th-12th Result Updates : उत्तराखंड बोर्ड आज मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा करने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड सुबह 11:30 बजे 10वीं और 12वीं दोनों क्लासेस के बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड की ओर से सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसमें 10वीं और 12वीं में पास होने वाले छात्रों का ओवरऑल पास प्रतिशत, छात्र-छात्राओं के पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम समेत कई जानकारी दी जाएगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

उत्तराखंड बोर्ड के मुताबिक, दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच किया गया था। इस दौरान 1228 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 2,10,354 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 10वीं कक्षा के 1,15,606 छात्र और 12वीं के 94,748 छात्र शामिल रहे। आज जारी किए जा रहे नतीजों को छात्र ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल मई में जारी किए गए नतीजों में दसवीं का कुल पास प्रतिशत 85.17 और बारहवीं का कुल पास प्रतिशत 80.98 प्रतिशत गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...