HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. संसद में बोले उज्जैन के सांसद …….अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे है बिग बॉस जैसे शो

संसद में बोले उज्जैन के सांसद …….अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे है बिग बॉस जैसे शो

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के सांसद अनिल फिरोजिया ने ओटीटी और बिग बॉस जैसे शो पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने संसद में यह कहा है कि इन जैसे शो न केवल अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे है वहीं इसका विपरित असर भी हमारे समाज पर हो रहा है।

By Shital Kumar 
Updated Date

लोकसभा के शून्यकाल के दौरान उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि बिग बॉस और अन्य OTT शो आजकल भारतीय समाज के कई परिवारों के लिए चिंता का कारण बन चुका है। बिग बॉस शो में बढ़ती अश्लीलता और समाज पर उसके नकारात्मक प्रभाव, जिसे भारतीय टेलीविजन पर बड़े पैमाने पर प्रसारित किया जा रहा है। देशभर में इसके करोड़ों दर्शक हैं। शुरुआत में यह शो एक सामान्य रियलिटी शो की तरह था, लेकिन समय के साथ इसमें अश्लीलता और विवादों का स्तर बहुत बढ़ गया है, जो न केवल इसे देखने वाले दर्शकों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए खतरनाक हो सकता है।

पढ़ें :- इस साल कितने महीने झेलना पड़ेगा भीषण गर्मी और लू का कहर? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

प्रमुख आकर्षण विवादों और प्रतियोगियों के बीच अश्लील बर्ताव

इस शो का प्रमुख आकर्षण विवादों और प्रतियोगियों के बीच अश्लील बर्ताव है। शो में अक्सर गाली-गलौच, यौन शोषण की स्थिति और विवादित व्यवहार को बढ़ावा दिया जाता है। कई बार प्रतियोगियों के निजी जीवन की गंदगी को सार्वजनिक रूप से दिखाया जाता है, जिससे न केवल उनका अपमान होता है, बल्कि यह अन्य लोगों को भी गलत दिशा में प्रेरित करता है। यह शो समाज में उस मानसिकता को बढ़ावा देता है कि अश्लीलता और विवादों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करना और इनका मजाक उड़ाना सामान्य बात है। हमारे युवाओं और बच्चों पर इस तरह के कार्यक्रमों का प्रभाव बहुत गहरा होता है। उन्हें यह सिखाया जाता है कि विवादों और अश्लीलता से शो की TRP (टेलीविजन रेटिंग) बढ़ती है और यही सफलता का पैमाना है।

इस शो और इसके जैसे अन्य कार्यक्रमों पर कड़ी निगरानी रखें

आपने लोकसभा अध्यक्ष और मंत्री से निवेदन किया कि यह समय की आवश्यकता है कि हम इस शो और इसके जैसे अन्य कार्यक्रमों पर कड़ी निगरानी रखें। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे टेलीविजन चैनल्स पर केवल वही कार्यक्रम प्रसारित हों जो समाज के नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान करें। हमें ऐसे शो और कंटेंट से अपने समाज को बचाना चाहिए जो बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए हानिकारक हो। बिग बॉस जैसा शो जो अश्लीलता और विवादों को बढ़ावा देता है, समाज में एक गलत मानसिकता को जन्म देता है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस शो को और इसके जैसे कार्यक्रमों को सीमित करें और यह सुनिश्चित करें कि भारतीय टेलीविजन पर केवल वही कंटेंट प्रसारित हो जो स्वस्थ सकारात्मक और समाज के हित में हो।

पढ़ें :- महंगी हुई प्रॉपर्टी...बिजली के बिल का भी लगेगा ’करंट’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...