1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ujjain Rape Case : फुटपाथ पर एक ने महिला से किया दुष्कर्म और दूसरे ने बनाया Video, सु​प्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या तमाशबीन लोग दरिंदे नहीं?

Ujjain Rape Case : फुटपाथ पर एक ने महिला से किया दुष्कर्म और दूसरे ने बनाया Video, सु​प्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या तमाशबीन लोग दरिंदे नहीं?

Ujjain Rape Case : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन (Dharamnagari Ujjain) में सार्वजनिक स्थल पर एक महिला से बलात्कार किया गया। महिला के साथ फुटपाथ पर एक व्यक्ति बलात्कार करता रहा और दूसरा इसकी वीडियो बनाता रहा। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

Ujjain Rape Case : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन (Dharamnagari Ujjain) में सार्वजनिक स्थल पर एक महिला से बलात्कार किया गया। महिला के साथ फुटपाथ पर एक व्यक्ति बलात्कार करता रहा और दूसरा इसकी वीडियो बनाता रहा। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र (Agar Naka Area) में कबाड़ एकत्र वाली एक महिला को जबरन शराब पिलाई गई और इसके बाद उसका रेप किया गया।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत (Congress Social Media Cell Chief Supriya Shrinet) ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मप्र के उज्जैन में दोपहर दो बजे सार्वजनिक स्थल पर महिला का रेप किया गया। रेप पर आक्रोश दिखाने वालों की असलियत यह है कि वहां मौजूद लोगों ने मदद करने के बजाय वीडियो बनाया। क्या यह तमाशबीन लोग दरिंदे नहीं हैं? सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने लिखा कि उस दिन CM मोहन यादव (CM Mohan Yadav) उज्जैन में थे, इसी चौराहे से उनका काफिला 4 बार गुजरा।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि यह घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिश्रा ने कहा कि आरोपी लोकेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उससे बलात्कार किया। कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि नशा उतरने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- पत्नी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर, लौट रहे युवक की साले ने कनपटी पर गोली मारकर की हत्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...