1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. UK-India Week 2023 : यूके-इंडिया वीक के रिसेप्शन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अभिनेत्री सोनम , PM Rishi Sunak ने  किया आमंत्रित

UK-India Week 2023 : यूके-इंडिया वीक के रिसेप्शन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अभिनेत्री सोनम , PM Rishi Sunak ने  किया आमंत्रित

यूके-इंडिया वीक 2023 के रिसेप्शन में भारत की दमदार उपस्थिती दिखेगी। ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने अभिनेत्री सोनम कपूर को आमंत्रित किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

UK-India Week 2023 : यूके-इंडिया वीक 2023 के रिसेप्शन में भारत की दमदार उपस्थिती दिखेगी। ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने अभिनेत्री सोनम कपूर को आमंत्रित किया है। सोनम कपूर बुधवार को इस समारोह में शामिल होंगी व दुनिया में भारत के सांस्कृतिक प्रभाव पर अपनी बात रखेंगी। इस रिसेप्शन का आयोजन प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के आधिकारिक निवास और कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में होगा।

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

यह इंडिया ग्लोबल फोरम के प्रमुख कार्यक्रम यूके-इंडिया वीक का एक हिस्सा है, जो 26 जून से 30 जून तक लंदन में आयोजित किया जा रहा है। यूके-इंडिया वीक 2023 आईजीएफ के प्रमुख कार्यक्रम का यह 5वां हिस्सा है। एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम, जो राजनीति, व्यापार, व्यवसाय, स्थिरता, समावेशन और नवाचार सहित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डालने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करके इन दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप को मजबूत करने का प्रयास करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...