1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में अनियंत्रित नगर पंचायत वाहन का कहर,धर्मेंद्र जायसवाल का पैर टूटा

सोनौली में अनियंत्रित नगर पंचायत वाहन का कहर,धर्मेंद्र जायसवाल का पैर टूटा

सोनौली में अनियंत्रित नगर पंचायत वाहन का कहर, धर्मेंद्र जायसवाल का पैर टूटा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भाजपा आईटी सेल संयोजक धर्मेंद्र जायसवाल बुधवार की सुबह अपने आवास से दुकान जा रहे थे, तभी रास्ते में नगर पंचायत के एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनका बायां पैर फैक्चर हो गया तथा शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

पढ़ें :- Sitapur News : मिश्रिख नगर पालिका पहुंच कर आयकर टीम की छापेमारी जारी, BJP विधायक की बहू हैं अध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। तुरंत ही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, सुभाष यादव, मुरली गिरी, संतोष यादव और मुकेश साहनी उनके आवास पहुँचे और उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने धर्मेंद्र जायसवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

इधर नगर पंचायत के वाहन चालक की लापरवाही पर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

धर्मेंद्र जायसवाल फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं, चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों तक पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है।

 

पढ़ें :- Breaking News : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, हाथ लगे दस्तावेज में कई अधिकारियों को दी जाने वाली रकम का है जिक्र

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...