बिहार में प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों और दफादारों पर लाठीचार्ज करना अब बिहार सरकार पर ही भारी पड़ रहा है। एनडीए की सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार की कड़ी आलोचना कि है।
नई दिल्ली। बिहार में प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों और दफादारों पर लाठीचार्ज करना अब बिहार सरकार पर ही भारी पड़ रहा है। एनडीए की सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार की कड़ी आलोचना कि है। चिराग पासवान ने घटना की निंदा करते हुए घटना को असंवेदनशील करार दिया है। चिराग पासवान के इस बयान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों चौकीदार और दफादार का संगठन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन खत्म करवाने के लिए उन पर सरकार ने लाठचार्ज करवा दिया था। इस मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। चिराग पासवान ने कहा कि सुरक्षा की रीढ़ इन वफादार कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए बल का इस्तेमाल किसी भी सभ्य और संवेदनशील सिस्टम के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सुधार के नाम पर सालों से सेवा करने वाले इन परिवारों की रोजी-रोटी और सम्मान से समझौता किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।
पटना में अपनी जायज़ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार-दफादार साथियों पर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ रहे इन वफादार कर्मियों की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाना किसी भी संवेदनशील व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।
यह घटना अत्यंत गंभीर…
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) February 24, 2026
पढ़ें :- यूपी पुलिस की वर्दी का अपराधियों में हो खौफ,पर्व-त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : सीएम योगी
चिराग पासवान ने सिर्फ बयानबाजी तक खुद को सीमित नहीं रखा है। चिराग ने सांसद अरुण भारती के नेतृत्व में एक हाई-लेवल डेलीगेशन बनाया है। यह डेलीगेशन जल्द ही बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर एक डिटेल्ड मेमोरेंडम सौंपेगा। मेमोरेंडम में लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन और चौकीदारों की सर्विस से जुड़ी समस्याओं का परमानेंट सॉल्यूशन मांगा जाएगा।