1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज, कहा- महागठबंधन नहीं ठगबंधन है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज, कहा- महागठबंधन नहीं ठगबंधन है

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हमेंशा अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते है। कभी वह किसी को पाकिस्तान जाने की सलाह दे देते है तो किसी कुछ। इस बार उन्होने महागठबंधन पर तंज कसा है। उन्होने कहा कि यह महागठबंधन नहीं ठगबंधन है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) हमेंशा अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते है। कभी वह किसी को पाकिस्तान जाने की सलाह दे देते है तो किसी कुछ। इस बार उन्होने महागठबंधन पर तंज कसा है। उन्होने कहा कि यह महागठबंधन नहीं ठगबंधन है।

पढ़ें :- बिहार में जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार, जेडीयू से छह और भाजपा से तीन विधायक बन सकते है मंत्री

बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। इसके कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का महागठबंधन को लेकर बयान है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है। लालू यादव ने बहुत ही जिद करके अपने बेटे को सीएम उम्मीदवार घोषित करवाया है। यह महागठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। नीतीश कुमार एनडीए के सीएम चेहरा हैं। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...