1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कट्टर विरोधी रहे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और अमरमणि त्रिपाठी की मुलाकात,सोशल मीडिया पर वायरल फोटो

कट्टर विरोधी रहे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और अमरमणि त्रिपाठी की मुलाकात,सोशल मीडिया पर वायरल फोटो

कट्टर विरोधी रहे केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और अमरमणि त्रिपाठी की मुलाकात

महराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की पूर्व राज्य मंत्री अमरमणि त्रिपाठी से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में दोनों नेता एक सोफे पर बैठकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

यह मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि दोनों नेता अब तक एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं। दोनों ने सार्वजनिक मंचों से कई बार एक-दूसरे की आलोचना की है। इस मुलाकात से नौतनवा की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

भाजपा के नौतनवा विधानसभा के नेता लालचंद चौधरी ने इस मुलाकात को एक कार्यक्रम के दौरान हुई सामान्य भेंट बताया है। उन्होंने कहा कि इस पर अटकलें लगना स्वाभाविक है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। यह मुलाकात नौतनवा विधानसभा की राजनीति में नई बहस का विषय बन गई है। अब जनता इस मुलाकात के भविष्य में पड़ने वाले राजनीतिक प्रभावों पर नजर बनाए हुए है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...