1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा, कहा-मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रमाण करती हूं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा, कहा-मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रमाण करती हूं

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्ष भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। यूपीए सरकार कमजोर बिल लेकर आयी थी। उन्होंने कहा, अगर हम संविधान की गरिमा के नजरिए से देखें तो इस (महिला आरक्षण) विधेयक के जरिए (देवी) लक्ष्मी ने संवैधानिक रूप ले लिया है। देश के प्रधान सेवक ने बड़ा दिल दिखाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी। विपक्षी नेताओं की तरफ से इस बिल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की गयी। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कल का दिन एतिहासिक था और मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रमाण करती हूं। महिलाओं के लिए ये बिल अहम है और मैं भाजपा की साधारण कार्यकर्ता हूं मेरा सौभाग्य है की बीजेपी ने मुझे असाधारण मौके दिए है।

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, विपक्ष भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। यूपीए सरकार कमजोर बिल लेकर आयी थी। उन्होंने कहा, अगर हम संविधान की गरिमा के नजरिए से देखें तो इस (महिला आरक्षण) विधेयक के जरिए (देवी) लक्ष्मी ने संवैधानिक रूप ले लिया है। देश के प्रधान सेवक ने बड़ा दिल दिखाया है। पीएम ने चाहा कि मातृशक्ति गवर्नेंस का केंद्र हो। महिलाओं का सशक्तिकरण पीएम मोदी का संकल्प है। आज आयुष्मान योजनाओं के जरिए महिलाओं को देशभर में इलाज मिल रहा है।

SC/ST, OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी आरक्षण मिले: डिंपल यादव
लोकसभा में डिंपल यादव ने लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन बिल’ चर्चा के दौरान कहा, सरकार अगर महिलाओं की भलाई चाहती है तो इसमें SC/ST, OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं को भी शामिल करना होगा। उन्होंने कहा लोकसभा और विधानसभा में तो ये बिल लागू होगा लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि क्या ये बिल राज्यसभा और विधान परिषद में भी लागू होगा या नहीं लागू होगा? आने वाले चुनाव में यह लागू हो पाएगा की नहीं और 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में ये लागू हो पाएगा की नहीं? सवाल ये भी है कि जनगणना कब होगा और परिसीमन कब होगा?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...