1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP BEd Result 2025 : यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित, सूरज पटेल बने टॉपर, डाउनलोड करें रैंक कार्ड

UP BEd Result 2025 : यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित, सूरज पटेल बने टॉपर, डाउनलोड करें रैंक कार्ड

UP BEd Result 2025 : उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम (UP BEd Result 2025) मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय (Higher Education Minister Yogendra Upadhyay) और राज्य मंत्री रजनी तिवारी (Minister of State Rajni Tiwari) संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया।

By santosh singh 
Updated Date

UP BEd Result 2025 : उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम (UP BEd Result 2025) मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय (Higher Education Minister Yogendra Upadhyay) और राज्य मंत्री रजनी तिवारी (Minister of State Rajni Tiwari) संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से 1 जून को आयोजित की गई थी।   उम्मीदवार रोल नंबर और लॉगिन डिटेल के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल (Suraj Kumar Patel) ने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल करके राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है।

पढ़ें :- Peddi Ki Awaz: भोपाल कॉन्सर्ट में म्यूज़िक लेजेंड ए.आर. रहमान और मेगास्टार राम चरण के साथ झूमे फैंस

इन प्रमुख विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से जुड़ी कई प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची है, जिनके अंतर्गत बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। वर्ष 2025 में इस परीक्षा का संचालन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रवेश परीक्षा से संबंधित विश्वविद्यालयों की सूची इस प्रकार है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (2025 के लिए नोडल विश्वविद्यालय)।

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा।

पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ।

महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी।

पढ़ें :- जब बड़ी संख्या में कानपुर पुलिस ​कमिश्नर कार्यालय पहुंचे ITBP के जवान तो मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर।

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर।

राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज।

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया।

पढ़ें :- आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: दो पैन कार्ड मामले में तीन साल बढ़ी सजा, बेटे अब्दुल्ला की सजा सात वर्ष बरकरार

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़।

माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर।

महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़।

माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर।

पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा

माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर।

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद।

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

यूपी बीएड जेईई एक एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। एडमिशन केवल उन्हीं कॉलेजों में मिलेगा जो इस परीक्षा से संबद्ध हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...