राहुल गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मोदी को अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप कंट्रोल करता है। लोकसभा में मैंने नरेंद्र मोदी के बारे में दो-तीन चीजें कहीं, जिससे वह डरकर भाग गए। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से ट्रेल डील की, जिसमें उन्होंने भारत के एग्रीकल्चर सेक्टर, स्माल-मीडियम इंडस्ट्री, एनर्जी सिक्योरिटी को बेच दिया। साथ ही, हमारा पूरा डेटा भी अमेरिका के हवाले कर दिया। देश का कोई भी प्रधानमंत्री बिना दबाव के ऐसा काम नहीं कर सकता।
West Bengal Elections: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ: कांग्रेस पार्टी, संविधान, एकता और भाईचारा है, दूसरी तरफ: BJP, नफरत, हिंसा और अहंकार है। RSS-BJP के लोग देश में जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं और लोगों को डराने का काम करते है। कांग्रेस पार्टी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। उस यात्रा का संदेश था- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। यही हमारी विचारधारा है और इसी से हमें आजादी मिली, संविधान बना और देश मजबूत हुआ।
राहुल गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन मोदी को अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप कंट्रोल करता है। लोकसभा में मैंने नरेंद्र मोदी के बारे में दो-तीन चीजें कहीं, जिससे वह डरकर भाग गए। नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से ट्रेल डील की, जिसमें उन्होंने भारत के एग्रीकल्चर सेक्टर, स्माल-मीडियम इंडस्ट्री, एनर्जी सिक्योरिटी को बेच दिया। साथ ही, हमारा पूरा डेटा भी अमेरिका के हवाले कर दिया। देश का कोई भी प्रधानमंत्री बिना दबाव के ऐसा काम नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा, अडानी कंपनी का पूरा फाइनेंशियल रिकॉर्ड ट्रंप के हाथ है, इसीलिए ट्रंप नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करता है। ट्रंप जो चाहता है, नरेंद्र मोदी वही करते हैं। नरेंद्र मोदी खुद को देशभक्त बताते हैं, लेकिन इनका काम देश बेचने का है और ये बात पश्चिम बंगाल का हर आदमी जानता है। पिछले 12 साल में नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, ये सिर्फ अरबपतियों के लिए काम करते हैं। हुगली कभी इंडस्ट्रियल एरिया हुआ करता था। यहां जूट मिलें और कई इंडस्ट्रीज थीं, जो कांग्रेस पार्टी लेकर आई थी। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी को रोजगार देने से कोई मतलब नहीं है। ये दोनों लोग सिर्फ सत्ता चाहते हैं, जनता के लिए काम नहीं करते।
राहुल गांधी ने आगे कहा, नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत GST लागू कर देश में छोटे व्यापारियों और MSMEs को खत्म कर दिया। नरेंद्र मोदी सिर्फ चंद अरबपतियों के लिए काम करते हैं, जिसका फायदा मोदी, BJP और उसके संगठन को होता है। इसी तरह, ममता जी ने पश्चिम बंगाल में इंडस्ट्री खत्म कर दी। आज यहां चारों तरफ बेरोजगारी है और बंगाल में रोजगार उसी को मिलता है, जो TMC का रिश्तेदार होता है। ममता जी जनता के लिए कुछ नहीं कर रही, वे सिर्फ TMC के लोगों के लिए काम कर रही हैं।
नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं, लेकिन TMC भी भ्रष्टाचार करने में कम नहीं है। शारदा चिट फंड स्कैम: ₹1,900 करोड़ चोरी किए गए। रोज वैली चिट फंड स्कैम: ₹6,600 करोड़ रुपए चोरी किए गए। TMC के लोग कोल स्मगलिंग, गैरकानूनी खनन करते हैं और गुंडा टैक्स लगाते हैं। ममता जी ने पश्चिम बंगाल से 2021 में वादा किया था कि 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन सच्चाई ये है कि यहां के 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।