1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Board 12th Topper : 12वीं टॉपर महोबा के लाल शुभ छापरा का जानें सक्सेस मंत्र, 500 में 489 नंबर लाकर कैसे लहराया परचम?

UP Board 12th Topper : 12वीं टॉपर महोबा के लाल शुभ छापरा का जानें सक्सेस मंत्र, 500 में 489 नंबर लाकर कैसे लहराया परचम?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में इस साल महोबा के शुभ छापरा ने टॉप किया है। शुभ छापरा को 500 में कुल 489 नंबर मिले हैं। शुभ छापरा को 97.80 प्रतिशत मिले हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में इस साल महोबा के शुभ छापरा ने टॉप किया है। शुभ छापरा को 500 में कुल 489 नंबर मिले हैं। शुभ छापरा को 97.80 प्रतिशत मिले हैं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

जानें कौन हैं यूपी बोर्ड 12वीं का टॉपर शुभ छापरा?

शुभ छापरा यूपी के महोबा जिले के रहने वाले हैं। शुभ छापरा महोबा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी में पढ़ते हैं। शुभ छापरा के परिवार में दो भाई हैं, बड़े दोनों भाई शिक्षक हैं।

मीडिया से बात करते हुए शुभ छापरा ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा इस बात की खुशी है कि मेरे जिले का नाम रोशन हुआ है। मेरे 97.8 प्रतिशत आए हैं। मैंने से सोचा था कि मेरा नंबर 480 से ऊपर आएगा। मुझे इस बात का आभास तो था कि टॉप 5 में मैं रहूंगा। शुभ छापरा ने कहा कि परीक्षा की तैयारी में मेरी मदद सबसे ज्यादा मॉडल टेस्ट पेपर ने की है। शुभ छापरा ने कहा कि मैंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया था। यूट्यूब से भी पढ़ाई की है। शुभ छापरा सिविल सर्विसेस में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

शुभ के पिता प्रेम की फर्नीचर की दुकान कस्बा चरखारी में है। बेटे की सफलता पर पिता और माता सुधा बहुत खुश हैं। शुभ कहते हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार इंटर में टाप करेंगे लेकिन पहला स्थान पाकर बहुत खुश हैं।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

यूपी 12वीं में दूसरे नंबर पर पीलीभीत के सौरभ गंगवार रहे हैं। इन्हें 500 में से 486 नंबर मिले हैं। तीसरे टॉपर इटावा की अनामिका रही हैं। इन्हें 500 में से 486 नंबर मिले हैं। दोनों को 97.20 प्रतिषत मिले हैं। यूपी बोर्ड के 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें से लड़के 69.34 फीसदी और लड़कियां 83.00 प्रतिशत पास हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...