1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट

UP Board Result 2024 : हाईस्कूल में प्राची निगम और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां देखे टॉपर लिस्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडियट (12वीं) का परिणाम जारी कर दिया है। इसकी घोषणा सचिव दिब्यकांत शुक्ला (Secretary Dibyakant Shukla) ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में की। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 89.58 पर्सेन्ट स्टूडेंट पास हुए हैं। हाईस्कूल में प्राची निगम 98.50 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडियट (12वीं) का परिणाम जारी कर दिया है। इसकी घोषणा सचिव दिब्यकांत शुक्ला (Secretary Dibyakant Shukla) ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में की। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 89.58 पर्सेन्ट स्टूडेंट पास हुए हैं। हाईस्कूल में प्राची निगम 98.50 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा का पास प्रतिशत 82.60 रहा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुभम वर्मा ने 97.87 प्रतिशंत अंको के साथ टॉप किया है।

पढ़ें :- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का बजा डंका

सीतापुर के एक ही स्कूल से निकले दोनों टॉपर

हाई स्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की कक्षा में टॉप किया है। प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा हैं। जबकि 12वीं में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। शुभम सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के ही छात्र हैं।

10वीं में टॉप 10 में 5 छात्राएं

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

10वीं की परीक्षा में टॉप 5 में सभी छात्राएं ही शामिल हैं। सीतापुर की प्राची निगम ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर फतेहपुर की दीपिका सोनकर हैं। तीसरे स्थान पर सीतापुर की नाव्या सिंह, चौथे स्थान पर सीतापुर की स्वाती सिंह और पांचवें स्थान पर जालौन की दीपांशी सिंह सेंगर आई हैं।

हाईस्कूल के टॉपर्स

1. सीतापुर की प्राची निगम – 591/600

2. फतेहपुर की दीपिका सोनकर – 590/600

3. सीतापुर की नाव्या सिंह – 588/600

4. सीतापुर की स्वाती सिंह – 588/600

5. जालौन से दीपांशी सिंह सेंगर – 588

6. प्रतापगढ़ के अर्पित तिवारी- 587/600

7. सीतापुर की वैष्णवी 587/600

8. जालौन की इशिका – 587/600

9. प्रयागराज के राजसिंह – 587/600

10. फतेहपुर की दीपिका सिंह – 587/600

यूपी बोर्ड इंटर टॉपर लिस्ट 2024

1.शुभम वर्मा- 97.80%,सीतापुर

2.विशु चौधरी- 97.60%, बागपत

2.काजल सिंह- 97.60%,अमरोहा

2- राज वर्मा – 97.60% ,सीतापुर

2- कशिश मौर्या- 97.60% ,सीतापुर

2- चार्ली गुप्‍ता- 97.60% ,सिद्धार्थनगर

2- सुजाता पांडेय- 97.60%, देवरिया

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 10वीं में कुल 89.55 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिसमें प्राची निगम ने पूरे प्रदेश में टॉप किया किया है। प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा हैं। हाई स्कूल में छात्राओं का दबदबा रहा। छात्रों प्रतिशत 86.05% और छात्राओं का 93.40% रहा। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 29.47 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें 15.71 लाख लड़के और 13.76 लाख लड़कियां शामिल हुए थे। परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। 10वीं और 12वी को छात्र यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...