1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मुफ्त कराएगा AI कोर्स, DIOS को निर्देश जारी, जानें कब से होंगे पंजीकरण?

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मुफ्त कराएगा AI कोर्स, DIOS को निर्देश जारी, जानें कब से होंगे पंजीकरण?

यूपी बोर्ड (UP Board) 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कोर्स मुफ्त में करने का बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 60 दिनों तक चलेगा। यह कोर्स छात्रों के भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी माना जा रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी बोर्ड (UP Board) 11वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कोर्स मुफ्त में करने का बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 60 दिनों तक चलेगा। यह कोर्स छात्रों के भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी माना जा रहा है। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा (Parthasarathi Sen Sharma, Additional Chief Secretary, Department of Basic and Secondary Education) ने सभी डीआईओएस (DIOS) को इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। सभी विद्यालयों को 2 से 7 अप्रैल के बीच अधिकतम पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के भ्रष्टाचार मामले में जांच में देरी पर अपर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. अर्पणा यू से मांगा स्पष्टीकरण

उन्होंने बताया यह पहल महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर (Maharana Pratap Institute of Technology, Gorakhpur) की ओर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Mahayogi Gorakhnath University) के सहयोग से की जा रही है। इस ऑनलाइन प्रोग्राम को पूरा करने वाले छात्रों को 2 क्रेडिट पॉइंट के साथ प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...