1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget 2024 : दिल्‍ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए 914 करोड़ का बजट, कानपुर-आगरा मेट्रो को 300 करोड़ से ज्यादा का तोहफा

UP Budget 2024 : दिल्‍ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए 914 करोड़ का बजट, कानपुर-आगरा मेट्रो को 300 करोड़ से ज्यादा का तोहफा

UP Budget 2024: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट सोमवार को विधानसभा में पेश करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) ने आगरा और कानपुर मेट्रो  और दिल्‍ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए बड़ी घोषणा की है।

By santosh singh 
Updated Date

UP Budget 2024: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट सोमवार को विधानसभा में पेश करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) ने आगरा और कानपुर मेट्रो  और दिल्‍ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के साथ ही कानपुर और आगरा की मेट्रो के लिए बजट कितना है।

पढ़ें :- प्रयागराज में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल होने पर मचा हाहाकार, देवघाट के 200 घरों में अंधेरा, भड़के लोगों ने घेरा सबस्टेशन

दिल्ली मेरठ रैपिड रेल

वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ काॅरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना में उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में 914 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

आगरा और कानपुर मेट्रो को लेकर भी बजट में खास ऐलान

पढ़ें :- अखिलेश यादव को कान की बाली देने वाली कौन हैं सपना? कानपुर में काफिला रोककर सुनाया बेरोजगारी का दर्द

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना में उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में 395 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना में उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में 346 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। मार्च में आगरा मेट्रो छह स्टेशनों के बीच यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

ढांचागत विकास और प्रदेश के रफ्तार को बढ़ाने के लिए कई प्रावधानों की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन के अन्तर्गत टाउनशिप विकसित किये जाने हेतु वर्ष 2024-2025 के बजट में 3000 करोड रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। अयोध्या के सर्वांगीण विकास हेतु 100 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। लखनऊ विकास क्षेत्र तथा प्रदेश के समस्त विकास प्राधिकरणों के विकास क्षेत्र तथा नगर क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तथा वाराणसी एवं अन्य शहरों में रोप-वे सेवा विकसित किये जाने हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...