HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: सपा नेता के पेट्रोप पंप में गार्ड रूम पर चला चला बुलडोजर, अवैध निर्माण के शिकायत पर की गई कार्रवाई

यूपी: सपा नेता के पेट्रोप पंप में गार्ड रूम पर चला चला बुलडोजर, अवैध निर्माण के शिकायत पर की गई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) में अवैध निर्माणों पर लगातार बुलडोजर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अवैध निर्माणों को लेकर बेहद ही सख्त हैं, जिसके कारण ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को बांदा में सपा नेता के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। बताया जा रहा है कि सपा नेता के भाई रिटायर आईएएस अधिकारी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बांदा। उत्तर प्रदेश  (Uttar Pradesh) में अवैध निर्माणों पर लगातार बुलडोजर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अवैध निर्माणों को लेकर बेहद ही सख्त हैं, जिसके कारण ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को बांदा में सपा नेता के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। बताया जा रहा है कि सपा नेता के भाई रिटायर आईएएस अधिकारी हैं।

पढ़ें :- इंडी गठबंधन की मानसिकता ही महिला विरोधी है...पीएम मोदी का विपक्षी दलों पर निशाना

प्रशासन की माने तो यह निर्माण सिंचाई (नहर विभाग) की भूमि पर किया गया था। वहीं, इसी के पास एक अवैध बाउंड्री को भी ढहाने का काम किया गया है। बांदा के तिंदवारी रोड पर सपा नेता रामऔतार यादव (भाऊ) का पेट्रोल पंप है। इसके कुछ दूर पही सिंचाई विभाग की नहर है।

अवैध निर्माण की जानकारी के बाद एसडीएम सुधीर सिंह और तहसीलदार पुष्पक के नेतृत्व में टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। इसके बाद सपा नेता के पास बने गार्ड रूम को ध्वस्त कर दिया। यह काफी मजबूत और कीमती बना था। इसके साथ ही मकान के पास बने पांच फुट ऊंची बनी मुबारक अली की बाउंड्री पर भी बुलडोजर चला।

 

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...