1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : मायावती, बोलीं- भाजपा के राज में सिर्फ दलितों का हो रहा है उत्पीड़न

UP Election 2022 : मायावती, बोलीं- भाजपा के राज में सिर्फ दलितों का हो रहा है उत्पीड़न

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने 147 दिन बाद किसी जनसभा को संबोधित किया है। इसके पहले उन्होंने आखिरी बार सात सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया था। इस बीच, मायावती ट्वीट के जरिए जरूर अपनी बातों को रखती रहीं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने 147 दिन बाद किसी जनसभा को संबोधित किया है। इसके पहले उन्होंने आखिरी बार सात सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया था। इस बीच, मायावती ट्वीट के जरिए जरूर अपनी बातों को रखती रहीं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

आगरा में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में दलितों का सिर्फ उत्पीड़न हो रहा है। दलितों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। सपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। बोलीं- समाजवादी पार्टी में गुंडा राज था। बदमाशों ने आम लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी थी। सपा ने एक विशेष समुदाय के लोगों के लिए काम किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आज अपनी नीतियों की वजह से कांग्रेस का बुरा हाल हो गया है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...