1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 Phase 1 Live : यूपी में 3 बजे तक 48.24 प्रतिशत वोटिंग, शामली 53.13 फीसदी के साथ बना नंबर 1

UP Election 2022 Phase 1 Live : यूपी में 3 बजे तक 48.24 प्रतिशत वोटिंग, शामली 53.13 फीसदी के साथ बना नंबर 1

UP Election 2022 Phase 1 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक यूपी में 48.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पहले चरण में शामली जिले में सबसे ज्‍यादा 53.13 फीसदी वोटिंग हुई है। शामली जिले में अब तक सर्वाधिक 53.13, मुजफ्फरनगर जिले में 52.23 , बागपत जिले में 50.21 और मेरठ जिले में 47. 86 फीसदी वोट पड़े हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 Phase 1 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक यूपी में 48.24 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पहले चरण में शामली जिले में सबसे ज्‍यादा 53.13 फीसदी वोटिंग हुई है। शामली जिले में अब तक सर्वाधिक 53.13, मुजफ्फरनगर जिले में 52.23 , बागपत जिले में 50.21 और मेरठ जिले में 47. 86 फीसदी वोट पड़े हैं। हापुड़ जिले में 51.67, गाजियाबाद जिले में 44.88, गौतम बुद्ध नगर में 48.29, अलीगढ़ जिले में 45.89, मथुरा जिले में 49.17 और आगरा जिले में 47.53 फीसदी वोट अब डाले गए हैं। बुलंदशहर जिले में अब तक 50.81 फीसदी वोट पड़े थे।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

 

पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा तथा आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 2.28 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

इन दिग्गजों के सियासी भाग्य का फैसला
पहले चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...