1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election : अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर,सपा से मांग सकती है तीन या चार सीटें

UP Election : अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर,सपा से मांग सकती है तीन या चार सीटें

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन कर रायबरेली व अमेठी समेत छह सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी ताकत का आंकलन भी कर रही है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन कर रायबरेली व अमेठी समेत छह सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी ताकत का आंकलन भी कर रही है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा से तीन या चार सीटें मांग सकती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहा कि कांग्रेस (Congress ) ने उपचुनाव में लखनऊ के पूर्वी विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था। नौ सीटों पर उपचुनाव होने पर कांग्रेस (Congress ) भी मैदान में उतरेगी। सीटों को लेकर सपा से बातचीत की जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद अब फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है।

कांग्रेस बढ़ाएगी सक्रियता

माना जा रहा है कि जिन सीटों पर सपा के विधायक थे, उन्हें छोड़कर अन्य सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की दावेदारी करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा भी कर रही है। पार्टी ने एक टीम को विधानसभा क्षेत्रवार उसे मिले वोटों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। विशेषकर जिन 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी, उनमें पार्टी मजबूत विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां अपनी सक्रियता बढ़ाएगी।

पढ़ें :- स्वच्छ आजमगढ़-स्वच्छ उत्तर प्रदेश के लिए अमूल्य जीवन संस्था ने की अनूठी पहल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...